फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhagirath died in a road accident in haldwani

Haldwani: जिसे दो दिन से खोज रहे थे परिजन...सड़क हादसे में चली गई उसकी जान, 22 मार्च को घायल हो गया था भगीरथ

Tue, 25 Mar 2025 12:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 25 Mar 2025 12:55 PM IST
सार

सड़क हादसे में घायल रुद्रपुर के खेड़ा निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। अस्पताल में मौत होने के बाद उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। सड़क दुर्घटना में युवक के घायल होने का पता चलने पर परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो उन्हें उसकी मौत की मनहूस खबर मिली।

विज्ञापन
Bhagirath died in a road accident in haldwani
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में सड़क हादसे में घायल रुद्रपुर के खेड़ा निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। अस्पताल में मौत होने के बाद उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। सड़क दुर्घटना में युवक के घायल होने का पता चलने पर परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो उन्हें उसकी मौत की मनहूस खबर मिली।

विज्ञापन

 

22 मार्च को रुद्रपुर में सड़क हादसे के बाद 54 वर्षीय भगीरथ उर्फ महावीर निवासी खेड़ा रुद्रपुर को स्थानीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया लेकिन वहां से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस से उसे हल्द्वानी में भर्ती कराया गया। सोमवार को मोर्चरी पहुंचे भगीरथ के परिजनों ने बताया कि हादसा होने की जानकारी उन्हें बहुत देर से मिली। उन्हें उम्मीद थी कि वह अस्पताल में जिंदा होगा। किसी तरह वे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि भगीरथ की मौत हो गई है।

विज्ञापन


एक परिचित ने बताया कि भगीरथ की शादी नहीं है, उसकी बहन और बहनोई हैं। भगीरथ पहले रिक्शा चलाता था लेकिन इन दिनों दिहाड़ी पर मजदूरी कर जीवनयापन कर रहा था। इधर सोमवार को मेडिकल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed