फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bell looks beautiful in jail

जेल सी लगती है बेल की खूबसूरत फिजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bell looks beautiful in jail
बेल गांव में सड़क की दयनीय स्थिति।
हल्द्वानी। भीमताल ब्लॉक के बेल गांव में हरे-भरे पेड़-पौधे और खूबसूरत वादियों का नजारा देखने को तो मिलता है मगर आप यहां जाना चाहो तो आपको कई बार सोचना पड़ेगा। लोगों को कहना है कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बेल गांव जेल जैसा लगता है।
विज्ञापन

गांव को जाने वाली सड़क जर्जर है। मोबाइल हाथ में लेकर सिग्नल के लिए भटकना पड़ता है। बिजली और पानी का कनेक्शन अगर एक बार बाधित हो जाए तो 15-20 दिन तक कोई खैर खबर नहीं लेता।
विज्ञापन

सड़क कमर तोड़ देती है
फतेहपुर हल्द्वानी से बेल की दूरी करीब 20 किमी के आसपास है। फतेहपुर से बसानी तक तो रास्ता ठीक है लेकिन यहां से बेल तक का मार्ग जर्जर है। करीब सात-आठ किलोमीटर के इस रास्ते में गाड़ी इतने हिचखोले खाती है कि कमर दर्द करने लगेगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क अब तक पूरी नहीं हुई है। सड़क की सुरक्षा दीवार जगह-जगह से टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल युग में सिग्नल भी नहीं मिलते
डिजिटल क्रांति के इस युग में बेल के लोगों के मोबाइल सिग्नल के अभाव में ज्यादातर समय साइलेंट मोड में ही रहते हैं। लोगों को सूचना के आदान-प्रदान में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव के लिए कोई वाहन नहीं चलता है। एक गाड़ी सुबह हल्द्वानी जाती है और शाम को आती है। इसी के सहारे गांव के लोगों का आवागमन होता है।
बिजली गई तो साहब 20 दिन बाद ही आएगी
गांव निवासी नंदन सिंह बताते हैं कि अक्सर खराब मौसम के कारण बिजली की लाइन में फॉल्ट आ जाता है। संबंधित विभाग से कहने के बाद भी समय पर कार्रवाई नहीं होती। इस कारण ग्रामीणों को 15 से 20 दिन अंधेरे में गुजारना पड़ता है।
यहां डोली ही एंबुलेंस है
गांव के गंगा सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा समस्या बीमार को अस्पताल पहुंचाने में उठानी पड़ती है। यातायात की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाया जाता है।

निर्माण का समय पूरा, पुल अधूरा
बेल को जाने वाले मार्ग पर 36 मीटर का पुल बनाया जा रहा है। इसकी लागत करीब 220.51 लाख रुपये है। मई 2018 से शुरू हुए इस निर्माण को मई 2019 तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन, पुल का काम अभी भी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed