{"_id":"6161e2928ebc3e2ee33e75f2","slug":"beli-bridge-in-kanjyoti-haldwani-news-hld440870969","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरओ ने तेज किया कंज्योति में 100 फीट लंबे वैली ब्रिज का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरओ ने तेज किया कंज्योति में 100 फीट लंबे वैली ब्रिज का निर्माण कार्य
विज्ञापन
कंज्योति में वैली ब्रिज का निर्माण करती बीआरओ की टीम।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। बीआरओ के 67 आरसीसी ने कंज्योति में 100 फुट लंबे बेली ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को बेली ब्रिज यातायात के खोल दिया जाएगा। इससे तल्ला मल्ला दारमा और चौदास घाटी के 50 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
चीन सीमा के दारमा और चौदास वैली के दर्जनों गांवों को मुख्यालय से जोड़ने वाला तवाघाट-सोबला और सोबला-तिदांग मोटर मार्ग 17-18 जून को आई बाढ़ से धंस गया था। कंज्योति नाले की बाढ़ से दोनों घाटियों को जोड़ने वाला सीसी पुल भी बह गया था।
इस कारण तीन महीने से अधिक समय से दर्जनों गांव के लोग परेशानी झेल रहे थे। इससे जहां एक और खाद्यान्न की परेशानी हो रही थी, वहीं आपातकाल में लोगों को अस्पताल पहुंचाने में काफी दिक्कतें हो रहीं थीं।
विज्ञापन
मानसून खत्म होने के बाद बीआरओ के उच्च अधिकारी सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तवाघाट-सोबला सड़क को खोलने के लिए कोशिश में जुटे हुए थे। 67 आरसीसी ओसी अंकित दत्ता और जेई केपी सिंह की टीम ने 40 से अधिक मजदूर लगाकर बेली ब्रिज को जोड़ने का काम किया।
अब अधिकतर काम अब पूरा हो चुका है। वहीं ग्राम सोबला निवासी रामू रोकाया ने कहा कि छिरकिला डैम पर बंद मोटर मार्ग का कार्य धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने प्रशासन से छिरकिला डैम पर बंद सड़क को खोलने की मांग की है।