{"_id":"65bc026280d2e3c85c0c9fc3","slug":"bear-attacked-villager-chased-him-away-by-throwing-stones-bhimtal-news-c-8-1-hld1010-302473-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, ऐसे बचाई युवक ने जान; इस हालत में पहुंचा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, ऐसे बचाई युवक ने जान; इस हालत में पहुंचा गांव
Fri, 02 Feb 2024 12:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:18 PM IST
सार
भीमताल में बाघ के आतंक के बाद अब भालू का आतंक देखने को मिल रहा है। यहां लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। ग्रामीण ने भी साहस दिखाते हुए पत्थर मारकर भालू को जंगल की ओर भगा दिया और खुद किसी तरह गांव तक पहुंचा।
विज्ञापन
भालू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुनकोट के तोक बरसिला में लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। ग्रामीण ने भी साहस दिखाते हुए पत्थर मारकर भालू को जंगल की ओर भगा दिया और खुद किसी तरह गांव तक पहुंचा। सड़क नहीं होने से ग्रामीण घायल को डोली में बैठाकर छह किलोमीटर पैदल सड़क तक लाए। परिजनों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
गांव के हेम बोरा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 5 बजे सुरेश सिंह बोरा पुत्र जमन सिंह बोरा जंगल में लकड़ी लेने गए थे। इस दौरान रास्ते में भालू ने सुरेश पर हमला कर दिया। घायल सुरेश ने हिम्मत दिखाते हुए भालू का सामना किया और पत्थर मारकर भालू को जंगल की ओर खदेड़ दिया। घायल हालत में सुरेश गांव तक पहुंचे। हेम ने बताया कि भालू के हमले में सुरेश बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: SIB ने चार स्क्रैप कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, 52 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी
विज्ञापन
परिजन और ग्रामीण इलाज के लिए उन्हें डोली के सहारे मुख्य सड़क तक लाए। वहां से उन्हें हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग की है। इधर, प्रधान दिनेश सिंह बोरा ने कहा कि सड़क नहीं होने घायल को छह किलोमीटर पैदल लाए। पैदल सफर तय करने में दो घंटे लग गए। उन्होंने शासन-प्रशासन से सड़क निर्माण के लिए सुध लेने की गुहार लगाई है।