{"_id":"62572904e1645c089c7f499f","slug":"base-godam-in-haldwani-haldwani-news-hld459403631","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय बेस गोदाम में घटिया निर्माण सामग्री को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय बेस गोदाम में घटिया निर्माण सामग्री को लेकर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। महात्मा गांधी स्कूल के पास राजकीय बेस गोदाम के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए बेस गोदाम के ट्रांसपोर्टरों ने हंगामा काटा। ट्रांसपोर्टरों ने शांतिपुरी का घटिया रेता, मिट्टी युक्त आरबीएम प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। हंगामा और ट्रांसपोर्टरों का प्रदर्शन देखते हुए ठेकेदार मौके से खिसक गया।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का गांधी स्कूल के पास बेस गोदाम है। इस गोदाम से नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्र और हल्द्वानी ब्लॉक के सस्ता गल्ला विक्रेताओं को खाद्यान्न की आपूर्ति होती है। यह गोदाम लंबे समय से खराब था। शासन ने इसकी मरम्मत के लिए करीब 80 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसके लिए आरडब्लूडी को कार्यदायी संस्था बनाया है।
बुधवार को बेस गोदाम से खाद्यान्न ले जाने वाले ठेकेदारों ने घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ट्रांसपोर्टर पान सिंह सहित कई लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार निर्माण कार्य में शांतिपुरी का रेत लगा रहा है। आरबीएम और मिट्टी युक्त रेत का प्रयोग हो रहा है। कहा कि निर्माण के बाद ठेकेदार निर्माण स्थल पर पानी भी कम डाल रहा है। उन्होंने बनाई गई बाउंड्रीवाल को दिखाते हुए कहा कि अभी से बाउंड्री वाल की रेत निकल रही है। इसके बाद उन्होंने काम रुकवा दिया। इस दौरान ठेकेदार से ट्रांसपोर्टरों की तीखी बहस हुई। हंगामा बढ़ता देख ठेकेदार निर्माण का काम बंद कर वहां से खिसक गया।
विज्ञापन
आरएफसी ने किया निरीक्षण, घटिया निर्माण सामग्री देख बिफरे
हल्द्वानी। हंगामे के बाद शाम चार बजे आरएफसी हरबीर सिंह ने बेस गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरएफसी ने भी घटिया सामग्री प्रयोग होने की बात कही। उन्होंने तत्काल प्रभाव से काम रुकवा दिया। वहां पड़ी निर्माण सामग्री को तुरंत हटाने के निर्देश वरिष्ठ विपणन अधिकारी को दिए। मामले की जांच के लिए लोनिवि के ईई के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच दल का गठन करते हुए तीन दिन में इसकी रिपोर्ट देने को कहा है।
हरबीर सिंह ने कहा कि नियमों के अनुसार निर्माण कार्य में क्रशर के उपखनिज का प्रयोग होना चाहिए। लेकिन शांतिपुरी का रेता प्रयोग में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीवार से रेत अभी से निकलने लगी है। हरबीर सिंह ने कहा कि तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य में रोक लगा दी गई है। लोक निर्माण विभाग के ईई की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। टीम को तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
यह है तीन सदस्यीय जांच कमेटी
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष
उपमहाप्रबंधक तकनीकी मंडी निर्माण खंड हल्द्वानी सदस्य
अधिशासी अभियंता सिंचाई हल्द्वानी सदस्य
कमेटी के अध्यक्ष ने जांच करने से किया मना
लोनिवि के ईई को आरएफसी हरबीर सिंह ने जांच कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। उधर लोनिवि के ईई अशोक चौधरी ने कहा कि आरएफसी उन्हें सीधे आदेश नहीं कर सकते हैं। इस कारण वह यह जांच नहीं करेंगे। अगर उन्होंने लोनिवि से जांच करानी है तो डीएम से अनुरोध करना होगा।