{"_id":"5990bcb74f1c1b42638b4737","slug":"barrier-felt-in-sangla-nalla","type":"story","status":"publish","title_hn":" सांवल्दे नाले में बैरियर लगे, रोशनी भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांवल्दे नाले में बैरियर लगे, रोशनी भी होगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
सांवल्दे नाले में बैरियर लगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। बरसात में नाले उफनाने से कई वाहन बह जाते हैं जबकि कुछ वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं। इससे बचने के लिए सांवल्दे नाले में बैरियर लगा दिया गया है। वहां रोशनी भी जल्द की जाएगी। सांवल्दे नाले के कॉजवे पर जलस्तर का अंदाजा न लगने के कारण 11 अगस्त को नोएडा एमिटी विवि के आए छात्रों के एक दल की गाड़ी बह गई थी, जिसमें दो युवाओं की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
आगे ऐसी घटनाएं न हों, इसको देखते हुए सांवल्दे नाले के दोनों तरफ रविवार को बैरियर लगा दिए गए हैं। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि बरसात के दिनों में सभी नदी, नाले उफान पर रहते हैं। अन्य नदी, नालों में भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सोमवार को लोनिवि, पुलिस, होटल एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई है, ताकि ऐसे हादसे की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन