फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Banned taxi bikes will not run inside Nainital from today

Nainital News: नैनीताल के अंदर आज से नहीं चलेंगी प्रतिबंधित टैक्सी बाइकें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Banned taxi bikes will not run inside Nainital from today
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। नैनीताल शहर में शुक्रवार से प्रतिबंधित टैक्सी बाइकें नहीं चल पाएंगी। शहर से बाहर संचालन के लिए टैक्सी बाइक चालकों को तल्लीताल धर्मशाला व मेट्रोपोल सड़क के नीचे की पार्किंग में वाहन पार्क करने होंगे।
विज्ञापन


यह निर्देश पर्यटन सीजन को लेकर बृहस्पतिवार को प्रशासन और कारोबारियों की हुई बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने दिए। बैठक में पर्यटन कारोबारियों ने कहा कि शहर में ऐसी व्यवस्थाएं की जाएं कि जिससे न तो स्थानीय लोगों को दिक्कतें हों, न पर्यटकों को। बैठक में प्रतिबंधित टैक्सी बाइकों के दौड़ने से यातायात प्रभावित होने का मुद्दा भी छाया रहा। प्रशासन ने प्रतिबंधित टैक्सी बाइकों को सख्ती के साथ शहर से हटाने की बात कही। संयुक्त मजिस्ट्रेट अग्रवाल ने बताया कि नैनीताल में 2017 से पूर्व की 82 टैक्सी बाइकें ही शहर के अंदर चलेंगी। इसके बाद पंजीकृत बाइकें शहर में प्रतिबंधित रहेंगी। सभी प्रतिबंधित टैक्सी बाइकों को शहर के बाहर ही चलाया जाएगा। इस दौरान होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, सचिव वेद साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed