फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bank strike affects transactions worth Rs 400 crore in nainital

Uk: 400 करोड़ का लेनदेन प्रभावित, पांच दिवसीय बैकिंग प्रणाली लागू करने की मांग के लिए कर्मियों का प्रदर्शन

Wed, 28 Jan 2026 10:49 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 28 Jan 2026 10:49 AM IST
सार

नैनीताल जिले में पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे जिससे बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप रहा।

विज्ञापन
Bank strike affects transactions worth Rs 400 crore in nainital
एसबीआई बैंक के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

नैनीताल जिले में पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान बैंकों में कामकाज नहीं हुआ और खाताधारकों को निराशा हाथ लगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर कर्मचारियाें ने मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिले में 27 बैंकों की करीब 277 शाखाएं हैं। एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के प्रेसिडेंट कुलदीप बाबेजा ने बताया कि हड़ताल से इनमें 400 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


तिकोनिया स्थित एसबीआई की शाखा के बाहर एकत्रित बैंक कर्मियों ने बैंक कर्मचारी एकता ज़िंदाबाद और संविधान और समझौतों का सम्मान करो... आदि नारे लगाए। उत्तरांचल बैंक एम्पलाइज यूनियन के नेतृत्व में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव योगेश पंत ने कहा कि 12वां द्विपक्षीय वेतन समझौता वर्ष 2024 में इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूएफबीयू के बीच औद्योगिक कानूनों के तहत एक वैधानिक एवं लीगल-बाइंडिंग सेटलमेंट के रूप में संपन्न हुआ था। समझौते में सरकार से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त कर पांच दिवसीय बैंकिंग लागू किए जाने पर स्पष्ट सहमति बनी थी। आज उस आश्वासन को लागू न करना औद्योगिक कानूनों और संविधान की भावना के भी खिलाफ है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में विभिन्न एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के प्रेसिडेंट कुलदीप बाबेजा, जोनल सेक्रेटरी ओम नियोलिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अफसर एसोसिएशन से त्रिभुवन पांगती, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से डीजीएस रोहित वर्मा, पीएनबी से हिमांशु ब्रजवाल, कैनरा बैंक से महेश पांगती, कुर्मांचल बैंक से सुरेंद्र शाह आदि थे।नैनीताल में एसबीआई, एचडीएफसी बैंक में काम नहीं होने से कई उपभोक्ता परेशान नजर आए। नैनीताल बैंक के अध्यक्ष प्रवीण साह ने बताया कि सरकार वर्ष 2015 से हमारी मांग को तवज्जो नहीं दे रही है। आईटी सेक्टर, एलआईसी सेक्टर, रिजर्व बैंक में पांच दिनी वर्किंग डे लागू है। बैंककर्मियों का अत्याचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed