फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ban on mobile carrying of guides and gypsy drivers in Corbett Park

कार्बेट पार्क में गाइड और जिप्सी चालकों के मोबाइल ले जाने पर लगा प्रतिबंध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
Ban on mobile carrying of guides and gypsy drivers in Corbett Park
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व मेें अब गाइड और जिप्सी चालक सफारी के दौरान मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे। कॉर्बेट प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को सख्ती से नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पर्यटक भी खाद्य पदार्थ पार्क के अंदर नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

पर्यटकों और वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। पार्क अधिकारियों के अनुसार सफारी के दौरान गाइड और जिप्सी चालक अक्सर मोबाइल पर बात करते हुए मिलते थे। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कई बार कुछ जिप्सी चालक पर्यटकों को निर्धारित समय से पहले ही घुमाकर बाहर ले आते हैं।
विज्ञापन

अब पर्यटक के लिखित अनुरोध पर ही जिप्सी को तय समय से पहले बाहर आने की अनुमति दी जाएगी। वहीं पर्यटक सिर्फ पीने के पानी की बोतल ही साथ ले जा सकेंगे और पानी की खाली बोतल को बाहर लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि गाइडलाइन का पालन कराने के लिए वन कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। बताया कि वन कर्मी सभी गेटों पर गाइड और जिप्सी चालक के मोबाइलों को जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed