{"_id":"6a48158574e6d5add40faffc","slug":"ban-on-heavy-vehicles-for-34-hours-over-the-weekend-haldwani-news-c-337-1-hld1039-134176-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वीकेंड में दो दिन भारी वाहनों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वीकेंड में दो दिन भारी वाहनों पर रोक
Sat, 04 Jul 2026 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। वीकेंड पर बढ़ते यातायात के मद्देनजर पुलिस ने शनिवार और रविवार के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह प्लान सुबह नौ से रात 10 बजे तक लागू रहेगा। इसके साथ ही एक दिन में भारी वाहनों पर 17 घंटे का प्रतिबंध लगाया गया है। आवश्यक सेवा वाले वाहनों की आवाजाही भी दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक वर्जित रहेगी।
योजना के तहत बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले पर्यटक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार बाईपास होते हुए नरीमन तिराहा काठगोदाम से गंतव्य को जाएंगे। इसी तरह पहाड़ से आने वाले वाहन इसी मार्ग से आवाजाही कर सकेंगे।
रुद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन पंतनगर तिराहा दिनेशपुर मोड़ से पंतनगर-लालकुआं से तीनपानी फ्लाईओवर होते हुए गौलापार बाईपास से नरीमन तिराहा तक जा सकेंगे।