फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Balloons flying black flag showed near Chief Minister convoy

मुख्यमंत्री काफिले के नजदीक दिखाया काला झंडा उड़ाए गुब्बारे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Balloons flying black flag showed near Chief Minister convoy
हल्द्वानी, वुडपैकर के पास मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की फ्लीट को काले झंडे व काले गुब्बा?
हल्द्वानी। तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं को धता बताते हुए कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए। काले गुब्बारे उड़ाए गए। मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे भी लगे। इस मामले में एलआईयू और पुलिस की मुखबिरी और चौकसी फेल साबित हुई। सुरक्षा के सभी इंतजाम धरे रह गए। वीवीआईपी मूवमेंट में भी पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं कर पाई। पुलिस ने कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह प्रिंस सहित चार के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 40 कांग्रेसियों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मधुवन लॉन में सभा को संबोधित करने के लिए सर्किट हाउस की तरफ काफिले के साथ जा रहे थे। वुडपैकर के पास कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह प्रिंस ने तीन साथियों के साथ काफिले के सामने जाकर काले झंडे लहराए और काले गुब्बारों को उड़ाया। आनन फानन मेें बनभूलपुरा थाने के उपनिरीक्षक संजीत सिंह राठौर ने मौके पर पहुंचकर गुरुप्रीत सिंह को पकड़ लिया लेकिन अन्य पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। कुछ ही देर में एसएसपी सुनील कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर जगह-जगह कांग्रेसी नेता काले झंडे और गुब्बारे लेकर खड़े थे। वुड पैकर के पास पुलिस ने कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश, राजेंद्र जीना, जिला महामंत्री हेमंत साहू सहित सात लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए कुछ लोगों को लामाचौड़ की तरफ बस से भेजा गया जबकि सुमित हृदयेश समेत अन्य नेताओं को पुलिस की जीप से भेजा गया। पहले पुलिस का दल पकड़े गए लोगों को जीप से काठगोदाम थाने की तरफ ले गया, पर काठगोदाम पुल के पास से अचानक वाहन को दूसरी तरफ घुमा लिया। इस दौरान पकड़े गए लोग नारेबाजी करते रहे। कांग्रेस प्रदेश सचिव सुहैल सिद्दीकी सहित पांच लोग बैरिकेडिंग के पास पकड़े गए। पार्षद गुफरान, इस्लाम मिकरानी सहित छह लोगों को वाक वे के पास पकड़ा गया और जबरदस्ती बस में ठूंस दिया। हालांकि कुछ ही देर में पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि उन्हें सीएम को ज्ञापन देने के लिए छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर कूदने की कोशिश में पकड़ा
वुड पैकर के सामने प्रदीप नेगी ने नहर से कूदने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पकड़कर उसे हिरासत में ले लिया। प्रदीप ने पुलिस को दस मिनट तक परेशान किया।
इन्हें भी लिया हिरासत में
विशाल मेगा मार्ट के पास हल्द्वानी क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक ललित जोशी, सपा के वरिष्ठ नेता शुएब अहमद, सूरज गुनिया, राहुल सोनकर, खजान पांडे और उवैश राजा काली पट्टी बांधकर सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। पुलिस ने सभी को पकड़कर बस में बैठा दिया।
संगीन धाराएं लगाई गईं
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने के मामले में काठगोदाम पुलिस ने गुरुप्रीत सिंह प्रिंस सहित चार के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। कांग्रेस नेता को पकड़ने वाले बनभूलपुरा के उपनिरीक्षक संजीत सिंह राठौर ने काठगोदाम थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह प्रिंस ने मुख्यमंत्री की फ्लीट रोकने की कोशिश की। दूसरे के जीवन को संकट में डाला और अपने साथियों के साथ पुलिस के कार्य में बाधा डाली गई। काठगोदाम पुलिस ने इस मामले में गुरुप्रीत सिंह प्रिंस, सलीम सिद्दीकी, मुकीम और एक अन्य के खिलाफ धारा 186, 323, 336, 353 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियों के आवासों पर छापा मारा है।
छह साल पहले हरीश रावत का भी हुआ था विरोध
हल्द्वानी। छह साल पहले भी तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत का भी काठगोदाम क्षेत्र में विरोध हुआ था। उस समय भी पुलिस का खुफिया तंत्र फेल हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लाडली हत्याकांड के बाद शीशमहल में छह साल पहले दिसंबर 2014 को परिजनों से मिलने के लिए आए थे। उस समय मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए गए। गाड़ी पर पथराव किया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भाजयुमो के नेताओं को गिरफ्तार किया था। भाजयुमो नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

कांग्रेसियों को किया जाएगा बेनकाब : नवाब
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने वाले कांग्रेसियों पर उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हल्द्वानी के कब्रिस्तान की चहारदीवारी निर्माण में कार्यकर्ताओं को कमीशन बांटा गया, जिसका जल्द खुलासा किया जाएगा। कहा कि लालटेन से विकास देखने वाली कांग्रेस को देख लेना चाहिए कि सीएम ने आज 113 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। हल्द्वानी की सड़कों के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed