फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Baini Sena got second prize in best practice in the country

Nainital News: बैंणी सेना को देश में बेस्ट प्रैक्टिस में मिला द्वितीय पुरस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Baini Sena got second prize in best practice in the country
बेस्ट प्रैक्टिस में नगर निगम को मिला द्वितीय पुरस्कार। दिल्ली में हुआ कार्यक्रम मेयर और नगर आयु
हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी की ओर से बैंणी सेना के माध्यम से कू्ड़ा प्रबंधन और शुल्क लेने की व्यवस्था को देश की दूसरी सबसे उत्कृष्ट प्रैक्टिस चुना गया है। दिल्ली में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से हुए कार्यक्रम में मेयर जोगेंद्र रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को संयुक्त सचिव कुनाल कुमार ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। अन्य निकायों को भी इस प्रैक्टिस को अपनाने को कहा।
विज्ञापन



नगर निगम हल्द्वानी ने 31 अक्तूबर 2022 को महिला स्वयं सहायता समूह का बैणीं सेना नाम से संगठन बनाया। बैणीं सेना को वार्डों में कूड़ा प्रबंधन और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम सौंपा। बैणीं सेना का प्रयोग करने के बाद ये धनराशि छह गुना बढ़कर 36 लाख रुपये प्रतिमहीने हो गई। वार्डों की सफाई व्यवस्था में भी सुधार हुआ। नगर निगम ने इसे बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में भारत सरकार के वहां रजिस्टर्ड कराया। इसके बाद वोटिंग में यह दूसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन



दिल्ली में हुए कार्यक्रम में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुनाल कुमार ने कहा कि नगर निगम की ओर से महिला स्वयं सहायता समूह को स्वावलंबी बनाया। निगम की आय बढ़ाने के साथ ही सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग भी की। उन्होंने अन्य निकायों से अपने वहां इस प्रैक्टिस को अपनाने को कहा। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि बैंणी सेना ने निगम की आय बढ़ाने के साथ ही सफाई में मदद की। उन्होंने इसके लिए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, पार्षदों, निगम कर्मचारियों और लोगों का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन







एक साल पूरा होने पर हल्द्वानी में हुए कार्यक्रम

हल्द्वानी। बैणीं सेना के एक साल पूरा होने पर शहर में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। बैंणी सेना से जुड़ी महिलाओं ने धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। सिटी मैनेजर डॉ. आईपी पंत ने महिला सहयोग के लिए उनका धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed