फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bail application filed in extortion and blackmailing case accepted

रंगदारी और ब्लैकमेलिंग के मामले में दायर जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bail application filed in extortion and blackmailing case accepted
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। हाईकोर्ट ने रंगदारी और ब्लैकमेलिंग के मामले में दायर जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए पर्वतजन न्यूज पोर्टल के संपादक शिव प्रसाद सेमवाल को जमानत दे दी है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति एनएस धनिक की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। पर्वतजन न्यूज पोर्टल के संपादक शिव प्रसाद सेमवाल ने हाईकोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा था कि 27 अक्तूबर 2019 को नीरज राजपूत ने देहरादून के सहसपुर थाने में याचिकाकर्ता और अमित पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि याचिकाकर्ता व अमित पाल उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। यह भी आरोप था कि वे रंगदारी के साथ ही ब्लैकमेलिंग का भी काम कर रहे हैं। याचिकाकर्ता ने कहा कि उसे मामले में साजिशन फंसाया गया है। हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता की है और न तो कभी किसी को ब्लैकमेल नहीं किया और न ही कभी रंगदारी वसूली। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed