फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   bad days of bjp

कुमाऊं की भाजपा की भावी राजनीति के दुर्दिन

Sat, 14 Mar 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी (नैनीताल)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी (नैनीताल) Updated Sat, 14 Mar 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी विस्तार में भी कुमाऊं और गढ़वाल का भेदभाव साफ झलका है। पार्टी आलाकमान की नजरों में कुमाऊं में ऐसा नेता ही नहीं है, जिसको कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सके। यही वजह रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के बाद अब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की टीम में कुमाऊं से किसी भी नेता को शामिल नहीं किया गया है। कुमाऊं की उपेक्षा को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं होने लगी हैं। जानकारों का कहना है कि पार्टी आलाकमान का यह फैसला भविष्य में प्रदेश की राजनीति भी प्रभावित करेगा।

विज्ञापन



उत्तराखंड की राजनीतिक में भाजपा और कांग्रेस के लिए कुमाऊं-गढ़वाल और ठाकुर-पंडित हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है। टिकट बंटवारे से लेकर प्रदेश के मुखिया इन्हीं मुद्दों से तय होता आया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी यही मुद्दे हावी रहते हैं। प्रदेश में भाजपा की बात करें तो बड़े नेताओं में तालमेल नहीं है। सभी के अपने गुट हैं। पार्टी आलाकमान भी इसे बखूबी जानता है। लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे से लेकर मोदी कैबिनेट में जगह पाने की होड़ में माननीयों की गुटबाजी जगजाहिर रह चुकी है। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटें मोदी की झोली में डालने के बाद भी उत्तराखंड से किसी भी सांसद को केबिनेट में प्रतिनिधित्व नहीं मिला।
विज्ञापन



भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी विस्तार में कुमाऊं पूरी तरह साफ हो गया है। कार्यकारिणी में गढ़वाल से त्रिवेंद्र रावत, हरवंश कपूर, सतपाल महाराज और मदन कौशिक को जगह मिली है। कुमाऊं से किसी भी नेता को कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया गया है। कुमाऊं में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, पूर्व केबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, हेमंत द्विवेदी और अजय टम्टा जैसे बड़े नाम हैं। इनकी उपेक्षा को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में असर साफ दिखेगा। विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे और मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने को लेकर कार्यकारिणी में शामिल नेताओं की पूरी तरह पैरवी चलेगी। इसमें कुमाऊं के नेता हाथ मलने के सिवा कुछ नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed