फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Backlog of 18 hundred cylinders in Haldwani

हल्द्वानी में 18 सौ सिलेंडरों का बैकलॉग

Thu, 03 Dec 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)। Updated Thu, 03 Dec 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन

सर्दियों की दस्तक के साथ ही गैस की किल्लत शुरू हो गई है। हल्द्वानी में 18 सौ गैस सिलेंडर का बैकलॉग चल रहा है। हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक की मानें तो बॉटलिंग प्लांट से गैस की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

 
गर्मियों में प्रतिमाह करीब 24 हजार गैस सिलेंडर की डिमांड रहती है। गर्मियों में बॉटलिंग प्लांट से आपूर्ति भी पर्याप्त हो जाती है। सर्दियों के साथ ही डिमांड बढ़नी शुरू हो जाती है। सर्दियों में डिमांड बढ़कर 26 हजार सिलेंडर प्रतिमाह हो जाती है। नवंबर में सभी बड़े त्योहार भी थे और गैस का बैकलॉग भी नवंबर से ही शुरू है।
विज्ञापन


हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक गोपाल बिष्ट ने बताया कि नवंबर में 18 सौ सिलेंडर का बैकलॉग हो गया है। बिष्ट का तर्क है कि सर्दियों में गैस की खपत बढ़ जाती है और तापमान कम होने के कारण गैस खर्च भी अधिक होती है। उन्होंने बताया कि बॉटलिंग प्लांट से गैस की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर में प्लांट से 19 हजार सिलेंडरों की ही आपूर्ति हुई है, जबकि बॉटलिंग प्लांट के प्रबंधक मीणा ने बताया कि बॉटलिंग प्लांट से गैस की कोई किल्लत नहीं है। हल्द्वानी गैस एजेंसी में ट्रक समय पर अनलोड नहीं हो पा रहे हैं। बॉटलिंग प्लांट से गैस की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed