{"_id":"62c486c57cfacc7b166be9eb","slug":"baby-born-in-ambulance-ramnagar-news-hld4681224130","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में हुआ बच्चे का जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में हुआ बच्चे का जन्म
विज्ञापन
रामनगर कानिया की रहने वाली महिला हल्द्वानी अस्पताल में अपने बच्चे के साथ।
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। पीपीपी मोड पर संचालित सरकारी अस्पताल रेफरल सेंटर बना हुआ है। सोमवार रात डिलीवरी को पहुंची गर्भवती महिला को अस्पताल प्रशासन ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। महिला को हल्द्वानी ले जाते समय कुसुमखेड़ा के समीप एंबुलेंस में ही नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। जच्चा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं और सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं।
कानिया निवासी नरेश आर्य अपनी पत्नी नेहा (22) को डिलीवरी के लिए सोमवार रात नौ बजे रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कहकर महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन महिला को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए निकले।
कालाढूंगी से महिला की तबीयत खराब होने लगी। कुसुमखेड़ा के समीप महिला की बुआ लक्ष्मी देवी और एंबुलेंस के ईएमटी भावेश सिंह ने सूझबूझ से महिला की नॉर्मल डिलीवरी कराई। महिला ने लड़के को जन्म दिया। महिला के देवर मनोज कुमार ने बताया कि जच्चा-बच्चा जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं। उन्होंने रामनगर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।