{"_id":"678577edcea31c04d900615a","slug":"baba-neeb-karoris-idol-reached-pashan-devi-temple-pran-pratishtha-on-21st-nainital-news-c-238-1-shld1023-111103-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पाषाण देवी मंदिर पहुंची बाबा नीब करौरी की मूर्ति, प्राण प्रतिष्ठा 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पाषाण देवी मंदिर पहुंची बाबा नीब करौरी की मूर्ति, प्राण प्रतिष्ठा 21 को
Tue, 14 Jan 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। ठंडी सड़क में स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में जल्द ही बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन भी हो सकेंगे। मंदिर समिति की ओर से यहां 21 जनवरी को बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर का 19वां वार्षिकोत्सव 19 से 21 जनवरी तक मनाया जाएगा।
मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि इस वर्ष मंदिर में बाबा नीब करौरी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर मालपुए का भोग लगाया जाएगा। मूर्ति को राजस्थान से बनवाया गया है, जिसका वजन करीब डेढ़ क्विंटल है। हनुमान मूर्ति के पास महाराज की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा।