{"_id":"68d3099987501a8b9e09a739","slug":"automatic-rotary-car-parking-will-soon-be-built-in-tallital-nainital-news-c-238-1-ntl1003-118781-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तल्लीताल में जल्द बनेगी ऑटोमेटिक रोटरी कार पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तल्लीताल में जल्द बनेगी ऑटोमेटिक रोटरी कार पार्किंग
Wed, 24 Sep 2025 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के तल्लीताल क्षेत्र में जल्द ऑटोमेटिक रोटरी कार पार्किंग बनाई जाएगी। यहां जिला प्रशासन की ओर क्षेत्र में रह रहे 18 से अधिक परिवारों को हटाने के बाद अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विभाग की ओर से अब कार्यदायी संस्था से अनुबंध की कवायद शुरू की जानी है।
नैनीताल में पार्किंग की जरूरत के अनुरूप बीते वर्षों में यहां पुराने निष्प्रयोज्य कोयलाटाल तथा समीप के क्षेत्र में ऑटोमेटिक रोटरी कार पार्किंग प्रस्तावित की गई। जिला विकास प्राधिकरण के माध्यम से संबंधित पहल शुरू हुई। बाद में भारत सरकार के एनएचईडीसीएल की ओर से इसकी 39.58 करोड़ की डीपीआर बनाई गई। इसके क्रम में 34.61 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है जबकि 13 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी की हो चुकी है।
इधर प्रस्तावित स्थान पर निवास कर रहे 18 से अधिक परिवार एवं वन विभाग के आधिपत्य के चलते दिक्कत हो रही थी। पालिका की ओर से नोटिस देने के बावजूद कई बार ध्वस्तीकरण टला। बीते दिनों डीएम के प्रयासों से जिला प्रशासन ने यहां रह रहे परिवारों को हटाया तथा भवनों को ध्वस्त किया जा चुका है। डीडीए के सचिव विजयनाथ शुक्ल का कहना है कि शीघ्र ही कार्यदायी संस्था से अनुबंध की कार्यवाही की जानी है। इसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तल्लीताल के व्यापार मंडल पदाधिकारियों का कहना है उनकी 25 वर्ष पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। संवाद