फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Attempt to kidnap student in broad daylight

दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण की कोशिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 03:37 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap student in broad daylight
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलेज की छात्रा की अपहरण की कोशिश से सनसनी फैल गई। आरोपी जब अपहरण में सफल नहीं हुए तो उन्होंने छात्रा को पीट दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रा को बचाया और आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा मंगलवार दोपहर को दो बजे छुट्टी के बाद घर जा रही थी। गुमानपुर चौराहे पर छात्रा के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाकर उसका अपहरण करने की कोशिश की। यह देख लोगों ने तीनों युवकों को पकड़कर जमकर पीट दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नौसीन, मोहसीन, फरमान के खिलाफ पोक्सो, छेड़छाड़, मारपीट और अपहरण की कोशिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीरूमदारा चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि छात्रा और तीनों युवक एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। कुछ दिन पहले छात्रा और आरोपियों में विवाद हुआ था, जिसके बाद युवकों ने छात्रा को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed