फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ateck by Tiger in Jhirana

कॉर्बेट में वन कर्मी पर बाघिन ने किया हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ateck by Tiger in Jhirana
रामनगर बाघिन के हमले में घायल वन कर्मी से पूछताछ करती रेंजर संचिता वर्मा। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) की झिरना रेंज में बुधवार की सुबह गश्त कर रहे वन कर्मियों पर बाघिन ने हमला कर दिया। हमले में एक कर्मचारी घायल हो गया।
विज्ञापन

मानक चंद (35) पुत्र अशोक कुमार ग्राम माधूवाला बिजनौर का रहने वाला है। वह झिरना रेंज में दैनिक श्रमिक है। बुधवार की सुबह नौ बजे के आसपास वन कर्मचारियों का दल कठपुलिया चौकी के आसपास गश्त कर रहा था।
विज्ञापन

तभी एक बाघिन ने दल पर हमला कर दिया, जिसमें मानक चंद के कूल्हे पर बाघिन ने नाखून मार दिया। एक कर्मचारी ने बाघिन को किसी तरह वहां से भगाया और मानक को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झिरना की रेंजर संचिता वर्मा ने बताया कि बाघिन क्षेत्र में शावकों के साथ घूम रही है। शावकों की सुरक्षा को देखते हुए उसने हमला किया होगा।
इस घटना से क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है। इसलिए वनकर्मियों ने आबादी के किनारे वाले जंगल में गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed