फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Atal Suhag be mine.....

अटल सुहाग रहे मेरा.....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Atal Suhag be mine.....
हल्द्वानी में पटेल चौक में वट सावित्री का पूजन करती महिलाएं। अमर उजाला
हल्द्वानी। अखंड सौभाग्य का सूचक वट सावित्री पर्व रविवार विधिविधान से मनाया गया। मंदिरों और घरों में सामूहिक पूजन विधि से सुहागिन महिलाओं ने भगवान विष्णु, लक्ष्मी, ब्रह्मा की की पूजा कर अखंड सौभाग्य, संतान और दीर्घायु का वर मांगा।
विज्ञापन

सोलह श्रंगार में सजीं धजीं सुहागिन महिलाओं ने कलश स्थापना के साथ व्रत रखा। घरों और मंदिरों में पुजारियों ने महिलाओं को विधिविधान से सामूहिक पूजा कराई। उन्होंने यमराज से पति के प्राण लौटा लाने वाली सावित्री-सत्यवान की कथा भी सुनाई। नगर और आसपास के मंदिरों के अलावा पटेल चौक में बरगद के पेड़ के नीचे महिलाओं ने सामूहिक पूजा की और भगवान से सुहाग और पति की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

इनसेट
सर्वकार्यार्थ सोमवती अमावस्या आज
हल्द्वानी। सोमवार को सोमवती अमावस्या और शनि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन पितृ पूजन, तर्पण, स्नान दान तथा गाय को गो ग्रास देने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिष पंडित त्रिभुवन उप्रेती ने बताया प्रात:काल स्नान कर साफ वस्त्र पहनकर नित्य देव पूजन कर अपने पितरों के लिए श्रद्धापूर्वक तिल, जौ, कुश, आंवले, जल, चंदन से आह्वान कर तर्पण करें। देव, ऋषि, पितृ का विधिपूर्वक ध्यान कर सुख, समृद्धि ऐश्वर्य एवं संतान के लिए आशीर्वाद की कामना शुभ फल मिलता है। इस दिन गाय को तिल, घी, दूध, तुलसी शहद, मिलाकर गो ग्रास (अन्न) खिलाने से जन्म जन्मांतर के पाप कट जाते हैं। मृत पितरों को जलधारा देने से पितृ दोष का निवारण होता है।। उन्होंने बताया शनि जयंती होने से पीपल को तिल मिश्रित जल चढ़ाने से शनि, राहु, केतु, की विपरीत दशाओं का निराकरण होता है और शनि, राहु की आराधना और जप करने से भी ग्रहों के कुप्रभावों से मुक्ति मिलती है। यह दिन ग्रह पूजन, अपंग दिव्यांगों, बेसहारा, कुष्ठरोगियों की सेवा करने के लिए अति उत्तम एवं शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed