{"_id":"57c9ce404f1c1bd4352cb69e","slug":"at-last-the-bjp-gaves-message-of-union","type":"story","status":"publish","title_hn":" आखिरकार भाजपा ने भी दिया एका का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार भाजपा ने भी दिया एका का संदेश
राजेश नेगी
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पौड़ी सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की मौजूदगी ही शायद यह वजह रही कि भाजपा टिकटों को लेकर आपसी मतभेद दरकिनार करने का संकेत दे पाई। रैली के आयोजन में स्थानीय नेताओं का आपसी मतभेद सामने नहीं आया और इसका परिणाम रहा कि रैली में खासी संख्या में लोग जुटे।
विज्ञापन
पिछले चार साल से क्षेत्र में सक्रिय रहे प्रकाश पंत के रैली में शामिल न होने को लेकर भी कयास लगाये जाते रहे। लालकुआं विधानसभा सीट पर भाजपा के आधा दर्जन लोग दावेदारी जता रहे हैं। इसे लेकर सियासी हलकों में चर्चा थी कि एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कहीं न कहीं रैली में शक्ति प्रदर्शन का सहारा लिया जा सकता है।
विज्ञापन
रैली में तमाम संभावित दावेदारों ने इन सभी आशंकाओं पर पानी फेरते हुए मिशन-2017 पर फोकस किया। इस एका का ही परिणाम रहा कि उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुटाने में आयोजक कामयाब रहे।
विज्ञापन
हालांकी कुछ लोग इसे मैजिक खंडूड़ी मान रहे हैं, तो कुछ लोग इसे भाजपा के अनुशासन के रूप में भी देख रहे थे। कहा गया कि मंच से तक यह कहा गया कि जिसे भी पार्टी प्रत्याशी घोषित करती है उसे भारी मतों से जिताया जाएगा।
खंडूड़ी को सुनने बड़ी तादाद में महिलाएं, युवक और पूर्व सैनिक सभास्थल पर पहुंचे थे। खंडूड़ी के पहुंचने से करीब दो घंटे पहले ही लोग सीटों पर बैठ चुके थे। जनरल खंडूड़ी के भाषण के दौरान चुप्पी रही और स्थानीय नेताओं के समर्थक भी नारेबाजी से दूर रहे।
इतना होने पर इस विधानसभा केभाजपा के तीनों मंडल अध्यक्ष ऐन वक्त पर पार्टी नेताओं पर उपेक्षा आरोप लगा बैठे। हालांकि इनका विरोध सिर्फ मंच में उपस्थित न रहने तक ही सीमित रहा। मंच पर रखीं उनके नाम की कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। ये सभी कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे बैठकर नेताओं का भाषण सुनते नजर आए।
कांग्रेस, पीडीएफ और माले ने किया खंडूड़ी और उमेश शर्मा काउ का विरोध
भाजपा की पर्दाफाश रैली का कांग्रेस और भाकपा माले समर्थकों ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। कई जगहों पर विरोध जताने को पहुंचे कांग्रेस व पीडीएफ के अलावा भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक प्रदर्शन किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी लोकजीत सिंह ने दलबल के साथ पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का रास्ता रोका। बाद में सभी आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर हल्दूचौड़ चौकी ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर मोटाहल्दू से कांग्रेसी नेता शंकर जोशी व संदीप पांडे के नेतृत्व में आये दर्जनों प्रदर्शनकारी वन विकास निगम के डिपो संख्या 4 पर पहुंचे।
जहां से कोतवाल विपिन चंद्र पंत ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिनमें जिला पंचायत सदस्य किरन जोशी, विधायक प्रतिनिधि भुवन पांडे, जीवन कबड़वाल, देवीदत्त पांडे, दीप जोशी, रज्जी बिष्ट, मोहन जोशी, इमरान खान, दीपक बत्रा, जितेंद्र पाल, राजेश जोशी, ईश्वरी पंाडे, राकेश जोशी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।