फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Astronomical event: Six planets will be seen in a straight line today

खगोलीय घटना : आज एक सीध में नजर आएंगे छह ग्रह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Astronomical event: Six planets will be seen in a straight line today
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। ब्रह्मांड में सूर्य, चंद्रग्रहण के अलावा कई खगोलीय घटनाएं होती रहती हैं। इसी क्रम में एक खगोलीय घटना सोमवार सुबह घटित होने जा रही है। इस दौरान छह ग्रह एक सीध में नजर आएंगे।
विज्ञापन



ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन चलता रहता है, जिनसे योग निर्माण होता है। ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि सूर्योदय से पूर्व बृहस्पति, मंगल, बुध, शनि, अरुण और वरुण एक ही रेखा में दृष्टिगोचर होंगे। शनि पीले, मंगल लाल, बृहस्पति चमकीले रंग में दिखाई देगा। बुध सूर्य के नजदीक होने से धुंधला दिखाई देगा जबकि वरुण शनि के पास तथा अरुण को दूरबीन से ही देखा जा सकता है। वहीं चार जून की सुबह इन ग्रहों के साथ चंद्रमा भी दिखाई देगा। बताया कि इन ग्रहों का चार राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। इन छह ग्रहों का मेष ,वृषभ, कुंभ, मीन राशियों पर सकारात्मक और शेष राशियों पर सामान्य फल रहेगा। बताया कि जेठ मास का बड़ा महत्व है। इस माह में सूर्य, वरुण देव के अलावा हनुमान और भगवान विष्णु की पूजा करना विशेष लाभदायक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed