फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Asked for water by playing an empty vessel

खाली बर्तन बजाकर मांगा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Asked for water by playing an empty vessel
हल्द्वानी। जगदंबानगर नलकूप खराब होने की वजह से एक सप्ताह से क्षेत्रवासी पेयजल के लिए परेशान हैं। आक्रोशित लोगों ने महिलाओं के साथ शनिवार को खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासी जलसंस्थान के ईई की ओर से फोन नहीं उठाए जाने को लेकर गुस्से में थे और उन्हें मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। बाद में एसपी सिटी ने बमुश्किल उन्हें समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जगदंबा नगर, वाल्मीकि मोहल्ला, जयदुर्गा कॉलोनी आदि क्षेत्रों के लोगों ने नलकूप के सामने सड़क पर प्रदर्शन किया। सौरभ भट्ट ने कहा कि लोग जलसंस्थान के टैंकर के पीछे पानी के लिए बाल्टियां लेकर दौड़ने को मजबूर हैं। पानी भरने को लेकर उनमें झगड़ा तक हो जाता है। कहा कि अधिकारी किसी की सुनने को तैयार नहीं है। सूचना पर एसपी सिटी हरबंश सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन लोग जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। एसपी सिटी ने अधिशासी अभियंता से फोन पर बात कराई तो उन्होंने बताया कि वह शहर से बाहर हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन में दामोदर महतोलिया, खष्टी दत्त जोशी, ऊर्वा दत्त भट्ट, श्रीकृष्ण भट्ट, पान सिंह नेगी, दीवान सिंह बिष्ट, समीर नेगी, प्रताप सिंह बिष्ट, कैलाश चंद्र कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed