फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ashodhar Mathpal got the award.....

यशोधर मठपाल को मिला पुरस्कार.....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
ashodhar Mathpal got the award.....
पद्मश्री यशोधर मठपाल को सम्मानित करते आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत। संवाद
हल्द्वानी। श्री आनंद आश्रम का छठा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। चंद राजवंश के संस्थापक महाराजा सोम चंद की स्मृति में पद्मश्री यशोधर मठपाल चार प्रतिभाओं को चंद रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आयुक्त दीपक रावत ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए समाजसेवियों के इस तरह के कार्य को अतुलनीय बताया। कहा कि यह अच्छी पहल है जिससे बुजुर्ग और निराश्रित व्यक्तियों को सहारा मिल रहा है। उन्होंने पद्मश्री यशोधर मठपाल के कुमाऊं के इतिहास के अनुसंधान और पनियाली स्थित कुमाऊं के इतिहास की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की। आयुक्त ने पद्मश्री यशोधर मठपाल को चंद रत्न पुरस्कार प्रदान किया। साथ ही वीर चक्र और सेना मेडल पुरस्कार प्राप्त कर्नल मनोहर सिंह चौहान, गोल्फ के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी समृद्ध चंद ठाकुर, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को भी चंद रत्न पुरस्कार दिया। पुरस्कार के तौर पर शाल, सम्मान पत्र, ट्रॉफी, पौधा और 11 हजार रुपये की राशि भेंट की गई।
विज्ञापन

इनके अलावा चार सीनियर सिटीजन को उनके सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया। इनमें सामाजिक कार्यकर्ता शांति जीना, डॉ. कृष्णा शाह, पुष्कर चंद्र भट्ट, आशा शैली शामिल हैं। औषधि क्षेत्र में प्रदीप भंडारी को विशिष्ट सेवा सम्मान दिया गया। आश्रम में वृद्धों की सेवा के लिए रोहित जोशी को बेहतरीन कार्यकर्ता का सम्मान दिया गया। संस्था की ओेर से टीएस रावत और माधवी रावत, कनक चंद, मनीष चंद ने मुख्य अतिथि को रुद्राक्ष का पौधा और अंगवस्त्र भेंट किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, प्रमोद तोलिया, मदन सिंह बिष्ट, मनीष चंद, सुमित्रा प्रसाद, नारायण पलड़िया, शक्ति प्रसाद सकलानी, नारायण मठपाल, सुशील भट्ट, अजय चौहान, रवि दुर्गापाल, दीप्ति खर्कवाल, हरीश भाकुनी, गौरव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed