फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Asha workers were honored by organizing a conference

Nainital News: सम्मेलन आयोजित कर आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Asha workers were honored by organizing a conference
हल्द्वानी। जन औषधि दिवस तिकोनिया स्थित जन औषधि केंद्र में मनाया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अनुसरण समिति के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने लाभार्थियों को जन औषधि केंद्रों के विषय में जानकारी दी। इसके बाद जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि आशा बहनों की ओर से किए गए कार्यों के फलस्वरूप ही जनपद स्तरीय सूचकाकों में सुधार आया है। एसीएमओ डॉ. एनसी तिवारी ने आशा सम्मेलन के महत्व और आशाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों के विषय में जानकारी दी। शांतिकुंज से पहुंचे पूर्व निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. एमएम उप्रेती ने गर्भ संस्कार के बारे में बताया कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण, स्वभाव, संवाद आदि में उसके गर्भ संस्कार का बड़ा महत्व होता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने आशा कार्यकर्ताओं की उपलब्धियों के साथ ही टीबी, एनीमिया महाभियान और गैर संचारी रोग की स्क्रीनिंग में किया जा रहे कार्यों की सराहना की। डॉ. एनसी तिवारी, डॉ. कुमुद पंत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, केंद्र संचालक कुसुम गोयल, रजत गोयल, डॉ. राजेश ढकरियाल, अभिनेता मिथिलेश पांडे आदि मौजूद रहे। संचालन मदन मेहरा ने किया। अंगदान महादान पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसंती सर्वश्रेष्ठ आशा समन्वयक
बसंती देवी को सर्वश्रेष्ठ आशा समन्वयक का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सूचकांकों में आशा कार्यकर्ता विमल कपकोटी को पहले, लीला नयाल को दूसरे और जानकी देवी को तीसरे स्थान पर आने के लिए पुरस्कृत किया गया। आशा सुगमकर्ताओं में शांति जोशी ने पहला, विमल तिवारी ने दूसरा और लक्ष्मी देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है, उन्हें भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed