{"_id":"686b6c361e61e966050d35c7","slug":"as-soon-as-the-rainy-season-begins-the-movement-of-tourists-in-nainital-decreases-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: बरसात ने रोके सैलानियों के कदम, कारोबारी मायूस; व्यापारी बोले- अब अक्तूबर महीने से उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: बरसात ने रोके सैलानियों के कदम, कारोबारी मायूस; व्यापारी बोले- अब अक्तूबर महीने से उम्मीद
Mon, 07 Jul 2025 12:12 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:12 PM IST
सार
बरसात शुरू होते ही सैलानियों की आवाजाही कम होने से पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन कारोबार भी हल्का हो गया है। रविवार को भीमताल, नौकुचियाताल, भवाली, कैंची धाम, मुक्तेश्वर और रामगढ़ में सैलानियों की चहल पहल बहुत कम रही।
विज्ञापन
नैनीताल
विस्तार
बरसात शुरू होते ही सैलानियों की आवाजाही कम होने से पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन कारोबार भी हल्का हो गया है। रविवार को भीमताल, नौकुचियाताल, भवाली, कैंची धाम, मुक्तेश्वर और रामगढ़ में सैलानियों की चहल पहल बहुत कम रही। इसके चलते पर्यटन कारोबारी भी मायूस दिखे। कैंची धाम में अन्य दिनों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या कम दिखी। कारोबारियों ने बताया कि बरसात शुरू होने और स्कूल खुलने से भी सैलानी पहाड़ की ओर घूमने कम पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष पर्यटन सीजन भी कम रहा। कारोबारियों को अब अक्तूबर से पर्यटन सीजन बेहतर होने की उम्मीद है। मुक्तेश्वर और रामगढ़ में भी रविवार को सुनसानी देखने को मिली।
विज्ञापन
नैनीताल में सप्ताहांत पर सैलानियों की आमद बढ़ी
सप्ताहांत के चलते नैनीताल में अन्य दिनों की अपेक्षा सैलानियों की आमद अधिक नजर आई। यहां पर्यटन स्थल गुलजार रहे। रविवार सुबह से ही नैनीताल में पर्यटकों का आना शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने से नैनीताल के माल रोड, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड में पर्यटकों के वाहन रेंगते नजर आए। नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने नैनीझील में नौकायन, चिड़ियाघर, वॉटरफॉल, हिमालय दर्शन, रोप-वे समेत आसपास के पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन