फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Artists demonstrated talent

मेगा ऑडिशन के लिए 44 प्रतिभाएं चयनित

Mon, 23 Oct 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 23 Oct 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Artists demonstrated talent
कलाकारों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। अमर उजाला, विकास फाउंडेशन और वरदान की ओर से देहरादून में होने वाले द्वितीय उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह के लिए हल्द्वानी में हुए ऑडिशन में कुमाऊं की प्रतिभाओं में गजब का करंट नजर आया। एक से बढ़कर एक प्रतिभागियों ने निर्णायकों के साथ ही दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों की जमकर वाहवाही बटोरी।

विज्ञापन


130 बच्चों ने ऑडिशन दिया, जिसमें से एक डांस ग्रुप में शामिल छह प्रतिभागियों समेत 44 प्रतिभाओं को निर्णायकों ने दून में तीन नवंबर को होने वाले मेगा ऑडिशन के लिए चुना है, जहां उनका मुकाबला 25 तारीख को दून में होने वाले ऑडिशन में चुनकर आने वाले गढ़वाल मंडल के प्रतिभागियों से होगा। मेगा ऑडिशन के विजेताओं को चार नवंबर को द्वितीय उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह में प्रस्तुति का मौका मिलेगा। सम्मान समारोह में देश और प्रदेश के कई मंत्रियों, बॉलीवुड के कलाकारों समेत कई नामी हस्तियां मौजूद रहेंगी। 
विज्ञापन


शनिवार को सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कुमाऊं भर से आए कलाकारों का ऑडिशन हुआ। ऑडिशन देने के लिए आए प्रतिभाओं में गजब का जोश देखा गया। सभी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। छोटे-छोटे बच्चों के हुनर को देखकर तो लोग दांतों तले अंगुली दबाकर रह गए। उनके प्रदर्शन पर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कुछ बच्चे तो ऐसे भी थे जिनकी आवाज सुनकर ऐसा लगा कि स्टेज पर कोई बड़ा गायक उतर आया है। काशीपुर से आए हर्षित कांडपाल ने सूफियाना अंदाज में अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा की हर कोई मंत्रमुग्ध सा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा से सुबह चलकर 11 बजे हल्द्वानी पहुंचे नन्हे प्रखर ने जहां स्टेज पर गोविंदा के अंदाज में लुभाया, वहीं मणिकर्णिका के डांस में लोगों को बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की झलक नजर आई। सदाबहार अभिनेत्री रेखा के जबरदस्त फैन हल्द्वानी के मोहम्मद उवेश ने अपनी प्रस्तुति से सबके दिल में एक अलग सी जगह बना ली। 

ई प्रतिभागी ऑडिशन समाप्त होने के बाद पहुंचे, जिन्हें अगली बार आने के लिए कहा गया है। ऑडिशन का समापन थाउसेंड फ्रीडम बैंड की प्रस्तुति से हुआ। ऑडिशन में निर्णायक के रूप में रिदम डांस क्लासेज की अंशिल वर्मा, नटराज डॉस एकेडमी की वंदना शर्मा और जौनसार के लोक गायक सन्नी दयाल थे। सन्नी के करीब 60 एलबम बाजार में आ चुके हैं। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य प्रवींद्र रौतेला ने निर्णायकों और आयोजकों को सम्मानित किया।
इनका हुआ चयन
गायन: भावेश पांडे, पवन तिवारी, मुकंद, अखिलेश सिंह, हिमांशु, मोहम्मद इस्लाम, हर्षित पाठक, राशी, विशाल, मनीष, रोहित, दिवाकर, हर्षित कांडपाल, धन सिंह, धनंजय, विष्णु, वृतांत सोनी, स्वास्तिक पंत, ईशा, विशाल वर्मा, डॉला, सौरभ पोखरियाल, वोमा शर्मा, हिमानी आर्या और ध्रुव पांडे।
नृत्य: एबीडी डांस ग्रुप रुद्रपुर, विक्रम, प्रखर, दीपक, राहुल, सुहानी, प्रथा, श्रेया, मणिकर्णिका, ललिता, प्रियांशी, सिद्धार्थ, यज्ञाशीष, मोहम्मद उवेश। 

लोग मुझे मेरी आवाज से पहचानें
हल्द्वानी। द्वितीय उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक के कुमाऊं ऑडिशन में हर आयु वर्ग के लोगों ने प्रतिभाग किया। शांतिपुरी निवासी 32 वर्षीय धन सिंह कोरंगा बैसाखी के सहारे हॉल में पहुंचे। उन्होंने ‘कोई जब राह न पाए, मेरे संग आए, कि पग-पग दीप जलाए, तेरी दोस्ती मेरा प्यार...’ गाया तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया। धन सिंह ने बताया कि दो साल की उम्र में उनके पैर खराब हो गए थे। वह दूध की डेयरी में काम करते हैं। उन्हें बचपन से गाने का शौक है। वह चाहते हैं कि लोग उन्हें एक दिव्यांग के रूप में नहीं, बल्कि उनकी आवाज के दम से पहचानें।

जजों की राय
प्रतिभाओं को निखरने का अच्छा प्लेटफार्म
अमर उजाला ने प्रतिभाओं को आगे लाने का एक अच्छा प्लेटफार्म दिया है। यह वाकई सराहनीय है और यहां की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलेगा।
-अंशिल वर्मा, निर्णायक
अमर उजाला ने प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अच्छा मंच दिया है। ऐसे ऑडिशन पर्वतीय जिलोें में भी होने चाहिए ताकि पहाड़ की प्रतिभाओं को भी आगे आने का मौका मिले। 
वंदना शर्मा, निर्णायक 
कुमाऊं में एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं हैं, जिनके हुनर को देखकर चकित हुए बिना नहीं रहा जा सकता है। इनमें से कई प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर जरूर एक दिन अपनी पहचान बनाएंगी। 

सन्नी दयाल, निर्णायक 
प्रयास जारी रहेगा
द्वितीय उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह के आयोजकों में शामिल विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि उनकी संस्था छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच देकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाकर उनकी कला आगे लाने का काम करती है। आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed