{"_id":"6521aa90ef12aa52c50caf46","slug":"arrested-in-pulbhatta-kitchha-news-c-242-1-rdp1001-4534-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रफीक हत्याकांड में पिता-पुत्र सहित चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रफीक हत्याकांड में पिता-पुत्र सहित चार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 08 Oct 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
किच्छा पुलभट्टा में हत्या का खुलासा करते एसपी सिटी मनोज कत्याल। स्रोत पुलिस
किच्छा। पुलभट्टा के सिरौली कलां में गोश्त के रुपयों के लेकर विवाद में हुई रफीक की हत्या के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र, दामाद सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
शनिवार को पुलभट्टा थाने में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि शुक्रवार को सिरौलीकलां में रफीक कुरैशी और लईक में गोश्त के रुपयों को लेकर हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष हुआ था। लईक पक्ष की ओर से किए गए हमले में लईक के ससुर रफीक निवासी ग्राम भूड़ा थाना भोजीपुरा बरेली की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के बेटे हनीफ कुरैशी ने चार आरोपियों लईक उर्फ फुंदन निवासी धौराटांडा थाना भोजीपुरा और हाल निवासी वार्ड नंबर 18 सिरौलीकलां, उसके बेटे फुरकान, असलम निवासी दलेलगंज थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत और अनस निवासी वार्ड नंबर 18 चार बीघा सिरौलीकला थाना पुलभट्टा के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
बताया गया कि पांच अक्तूबर की शाम उसकी बहन नथिया, बहू भूरी के साथ उनके पड़ोसी लईक उर्फ फुन्दन सहित चार लोगों ने रुपये के लेनदेन में मारपीट की थी। बहन की सूचना पर शुक्रवार को पिता रफीक, मां कौशर, भाई यासीन हालचाल पूछने आये थे। इसी बीच आरोपियों ने उसके पिता रफीक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। एसपी सिटी ने बताया कि जांच में पता चला कि लईक जानवरों को काटने और गोश्त बेचने का काम करता है। रफीक ने लईक के दामाद असलम से दो किलो गोश्त लिया था और 200 रुपये नहीं दिए थे। 200 रुपयों को लेकर रफीक कुरैशी और लईक के परिवार में झगड़ा हो गया था। आरोपियों के हमले में रफीक की मौत हो गई थी। वहां पर सीओ ओमप्रकाश, एसओ कमलेश भट्ट मौजूद रहे।