फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Army soldier found hanging in his wife's house in haldwani

Haldwani News: जवान की पत्नी फंदे से लटकी मिली...परिजन उतारकर अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Fri, 10 May 2024 11:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Fri, 10 May 2024 11:03 AM IST
सार

हल्द्वानी में मर्चेंट नेवी जवान की पत्नी का शव बुधवार देर रात घर में ही फंदे पर लटका मिला। परिजन महिला को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Army soldier found hanging in his wife's house in haldwani
प्रतीकात्मक।

विस्तार

हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र निवासी मर्चेंट नेवी जवान की पत्नी का शव बुधवार देर रात घर में ही फंदे पर लटका मिला। परिजन महिला को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मुखानी पुलिस के मुताबिक तल्ली बमौरी स्थित सनलाइट एनक्लेव फेज दो निवासी दीपक सिंह कठायत मर्चेंट नेवी में हैं। बुधवार देर रात परिजनों ने मीना कठायत (43) पत्नी दीपक दुपट्टे के सहारे कमरे में पंखे पर लटके देखा। इसके बाद महिला को पंखे से उतारकर क्षेत्र के निजी अस्पताल लेकर गए। जब डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया तो परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने महिला को एसटीएच पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। पुलिस ने बुधवार रात शव मोर्चरी में रखवा दिया। 
विज्ञापन

 

पुलिस ने जब परिजनों से बातचीत की तो पता चला कि मीना पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान थी। उसका इलाज भी चल रहा था। महिला के दो बेटे हैं। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed