फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Arested For Murder in Kichcha

अशोक पंडित को पत्नी ने मरवाया था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Arested For Murder in Kichcha
Arested For Murder in Kichcha
किच्छा (ऊधमसिंह नगर)। मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी अशोक पंडित को उसकी पत्नी शिल्पा ने ही मरवाया था। हत्या शिल्पा के प्रेमी अमित अग्निहोत्री और उसके मौसेरे भाई अंकित तिवारी ने की थी। दोनों उसे शादी समारोह से बुलाकर ले गए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी ममता बोहरा ने शनिवार को पुलभट्टा थाने में पत्रकारों को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह खटीमा रोड पर बरा के निकट खून से लथपथ शव बरामद किया गया था। शव की शिनाख्त अशोक पंडित निवासी खतौली जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में की गई थी। अशोक अपने ममेरे भाई मनोज की बरात में काशीपुर से यहां अग्रसेन भवन आया था। परिजनों के अनुसार अशोक किसी अनजान व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार होकर रात साढ़े दस बजे वैवाहिक स्थल से लापता हुआ था। उसे जाते समय उसके साले विशाल ने देखा था। अशोक के छोटे भाई सुमित की तहरीर पर पुलभट्टा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से एसओजी टीम को पता चला कि फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली निवासी अमित अग्निहोत्री के साथ अशोक पंडित की पत्नी शिल्पा के साथ लंबी बातें होती थी। घटना की रात अमित अपने मौसेरे भाई अंकित तिवारी निवासी इज्जतनगर बरेली के साथ बाइक पर बैठकर बरातघर पहुंचा था। उसने अंकित को 40 हजार रुपये देने का वादा किया था। अमित बरातघर से दूर हाईवे पर रुक गया जबकि उसने अशोक को बुलाने के लिए अंकित को भेजा। अंकित ने शराब पिलाने के बहाने अशोक पंडित को अपनी बाइक पर बैठा लिया। हाईवे पर मास्क पहने पहले से खड़ा अमित भी बाइक पर बैठ गया। बरा के पास पहुंचने पर तेल खत्म होने का बहाना बनाकर जैसे ही बाइक रोकी, अंकित ने अशोक के सिर पर हथौड़ी से वार कर दिया। जब अशोक लहूलुहान होकर गिर पड़ा तो दोनों ने खून से लथपथ अपने कपड़े बैग में रखे और बरेली चले गए। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को अमित और अंकित तिवारी को पुलभट्टा बार्डर और शिल्पा को उसके काशीपुर स्थित किराये के घर से गिरफ्तार किया गया। अशोक का साढ़े चार साल का बेटा दिवांश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल पहले दोनों ने घर से की थी शादी
किच्छा। शिल्पा ने 2013 में अशोक पंडित के साथ 18 साल की उम्र में घर से भागकर शादी की थी। दोनों के घर खतौली में आसपास थे। दो साल तक तो शिल्पा के माता-पिता ने अशोक को स्वीकार नहीं किया बाद में किसी तरह उसका अपने घर आना जाना शुरू हुआ। शिल्पा ने बताया कि उसके पिता चीनी मिल खतौली से चालक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उसके दो भाई और एक बहन है। वह स्नातक है। उसने मेरठ के एक प्राइवेट कॉलेज में एएनएम के लिए प्रवेश ले रखा है।
प्रेमी से बात करने के लिए अलग सिम ले रखा था
किच्छा। शिल्पा और अमित की प्रेम कहानी काशीपुर से शुरू हुई। शिल्पा और अशोक जिस मकान में रहते थे उसी में अमित के चाचा संजीव किराये पर रहते थे। जब अमित अपने चाचा के घर आता तो उसका सामना शिल्पा से होता था। यहीं दोनों में प्यार हो गया। 2019 में अशोक काम धंधे के लिए दुबई चला गया तो मिलने-जुलने लगे। अप्रैल 2021 में अशोक दुबई से लौटा तो उसे अपनी पत्नी का अक्सर फोन वेटिंग में जाने से शक होने लगा। बाद में शिल्पा ने अपने प्रेमी से बात करने के लिए अलग सिम और मोबाइल ले लिया। एसओजी प्रभारी ने बताया कि शिल्पा की कॉल रिकार्डिंग में कई बार अशोक उसे समझा रहा है।
प्रेमी को व्हाट्सएप से भेजा था शादी का कार्ड
किच्छा। एएसपी ममता बोहरा ने बताया कि जिस बरात में शिल्पा के पति अशोक ने आना था उस शादी के कार्ड को उसने अपने प्रेमी अमित को व्हाट्सएप पर भेजा था। इससे दिन, जगह और समय की जानकारी मिल गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद में अमित की शिल्पा से तीन से चार बार बात हुई थी।
जीनत खान के नाम से चलाती है फेसबुक एकाउंट
किच्छा। एसओजी के मुताबिक हत्यारोपी शिल्पा तेज तर्रार है। पति को शक न हो इसलिए वह अपना फेसबक एकाउंट भी जीनत खान के नाम से चलाती है।
अनजान के साथ चला गया था अशोक
किच्छा। अशोक पंडित थोड़ी सी लापरवाही और शराब की चाहत में अपनी जान से हाथ धो बैठा। पुलिस के अनुसार जब अंकित उसे बाइक पर बैठा रहा था तो वह उसे नहीं जानता था।
रुद्रपुर के जगतपुरा में रहता था अमित
किच्छा। हत्यारोपी अमित पहले रुद्रपुर की टाटा मोटर्स में नौकरी करता था। दो साल पहले उसकी नौकरी छूट गई तो वह सिडकुल की एक प्राइवेट कंपनी में काम करने लगा। पुलिस के अनुसार वह इन दिनों जगतपुरा में किराये के मकान में रहता है। वह यहां से अक्सर अपनी प्रेमिका शिल्पा को मिलने काशीपुर चला जाता था।

खुलासा करने वाली टीम में शामिल
एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एसआई विकास चौधरी, प्रकाश चौधरी, ललित कुमार, गणेश पांडे, भूपेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, राजेंद्र कश्यप, नीरज शुक्ला, पुलभट्टा एसओ राजेश पांडे, दिनेश चंद भटट, नीमा बोहरा, अर्जुन गिरी, कीर्ति भटट, ललित कुमार, दीपक, महेंद्र सिंह, हेमा मेहता, गीता, धरमवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed