{"_id":"620fc0270354c73d7052d82d","slug":"arested-for-murder-in-didihat-haldwani-news-hld454080049","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत के मामले में चार युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत के मामले में चार युवक हिरासत में
विज्ञापन
arested For Murder in Didihat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/डीडीहाट। विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के दौरान पिटाई में गंभीर रूप से घायल कांग्रेस कार्यकर्ता की बरेली में उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। राजस्व पुलिस ने युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि 13 फरवरी की देर रात भैसूड़ी निवासी रामी राम (44) पुत्र स्व. तेज राम को कुछ युवकों ने फोन कर बुलाया और उसको पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में रामी राम की पत्नी को उसकी तबियत खराब होने के बाद गिरने की गलत जानकारी दी गई। डीडीहाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रामी राम को हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया, जहां पर 16 फरवरी को उसकी मौत हो गई।
कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर रामी राम को पीटने के आरोप लगाए थे। रामी राम के परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद राजस्व पुलिस ने भैसूड़ी निवास हिमांशु देउपा, गोकुल देउपा, रविंद्र सिंह देउपा और प्रकाश राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को राजस्व पुलिस ने नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट के नेतृत्व में चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। एसडीएम अनुराग आर्या का कहना है कि युवकों से पूछताछ की जा रही है।