फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   arested For Murder in Didihat

कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत के मामले में चार युवक हिरासत में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 09:19 PM IST
विज्ञापन
arested For Murder in Didihat
arested For Murder in Didihat
पिथौरागढ़/डीडीहाट। विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के दौरान पिटाई में गंभीर रूप से घायल कांग्रेस कार्यकर्ता की बरेली में उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। राजस्व पुलिस ने युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि 13 फरवरी की देर रात भैसूड़ी निवासी रामी राम (44) पुत्र स्व. तेज राम को कुछ युवकों ने फोन कर बुलाया और उसको पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में रामी राम की पत्नी को उसकी तबियत खराब होने के बाद गिरने की गलत जानकारी दी गई। डीडीहाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रामी राम को हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया, जहां पर 16 फरवरी को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर रामी राम को पीटने के आरोप लगाए थे। रामी राम के परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद राजस्व पुलिस ने भैसूड़ी निवास हिमांशु देउपा, गोकुल देउपा, रविंद्र सिंह देउपा और प्रकाश राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को राजस्व पुलिस ने नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट के नेतृत्व में चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। एसडीएम अनुराग आर्या का कहना है कि युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed