फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Appoint another SIT chief in place of Manjunath

मंजूनाथ की जगह किसी अन्य को एसआईटी प्रमुख करें नियुक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Appoint another SIT chief in place of Manjunath
नैनीताल। हाईकोर्ट ने 500 करोड़ रुपये से अधिक के चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले की सुनवाई के बाद सरकार को निर्देश दिए कि मामले की जांच के लिए एसआईअी प्रमुख टीसी मंजूनाथ की जगह किसी अन्य अधिकारी को यह जिम्मेदारी दी जाए।
विज्ञापन

एसआईटी प्रमुख टीसी मंजूनाथ ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि पूर्व में कोर्ट ने एक आदेश जारी कर कहा था कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक वे ही एसआईटी प्रमुख रहेंगे। चार साल से वह जांच कर रहे हैं। मंजूनाथ ने कोर्ट से आदेश वापस लेने का आग्रह किया क्योंकि इस आदेश की वजह से उनका प्रमोशन नहीं हो पा रहा है और न ही उन्हें प्रमोशन के समस्त लाभ दिए जा रहे हैं। कोर्ट ने पूर्व के आदेश को संशोधित कर सरकार को उनकी जगह नया एसआईटी प्रमुख नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान व न्यायमूर्ति एनएस धानिक की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई हुई। देहरादून निवासी रविंद्र जुगरान और अन्य ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि प्रदेश में अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों की छात्रवृत्ति का घोटाला 2005 से किया जा रहा है। यह घोटाला करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक का है। इसलिए इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed