{"_id":"12729ab524b61fd90d585041805aef4b","slug":"application-deadline-july-31-board-exams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
Updated Wed, 08 Jul 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन पत्र और शुल्क जमा करने की तिथि निर्धारित कर दी है। बोर्ड के प्रभारी सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
विज्ञापन
जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थी 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की तिथि 24 अगस्त है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संस्थागत छात्रों के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है।
विज्ञापन
वहीं, व्यक्तिगत छात्रों के आवेदन जमा करने की तिथि 28 अगस्त रखी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संस्थागत छात्रों के आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 20 अगस्त और व्यक्तिगत छात्रों के लिए 30 अगस्त है। जबकि परिषद कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की तिथि चार सितंबर है।
विज्ञापन