फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Applicants will not have to stand in line in RTO

Nainital News: आरटीओ में आवेदकों को नहीं लगानी होगी लाइन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Applicants will not have to stand in line in RTO
हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में अब काम कराने वालों को लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग अब टोकन सिस्टम लागू करने जा रहा है। साथ ही लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी। टोकन नंबर माइक से अनाउंस होते ही व्यक्ति को अपने पटल में जाना होगा।
विज्ञापन


आरटीओ कार्यालय हल्द्वानी परिसर के बाहरी हिस्से में बनी स्क्रूटनी विंडो पर टैक्स, परमिट, चालान, लाइसेंस आदि कार्यों की स्क्रूटनी की जाती है। हर रोज करीब 250 लोग स्क्रूटनी कार्य के लिए पहुंचते हैं। दिनभर विंडो के बाहर स्क्रूटनी कराने वालों की लंबी लाइन लगी रहती है। ऐसे में परिवहन विभाग ने स्क्रूटनी विंडो पर टोकन सिस्टम शुरू करने का फैसला किया है। एआरटीओ विमल पांडे ने बताया कि टोकन सिस्टम के लिए नंबर वाले प्लास्टिक के टोकन बनावाए जाएंगे। कार्यालय परिसर के आंतरिक हिस्से में बैठने के लिए सोफे आदि भी डलवाए जाएंगे। विंडो पर पहुंचने वाला व्यक्ति टोकन लेकर अपनी बारी का इंतजार करेगा और नंबर आने पर उसके दस्तावेजों की स्क्रूटनी का कार्य किया जाएगा। बताया कि इसकी फाइल बनकर तैयार हो चुकी है। उच्चाधिकारियों की स्वीकृति के बाद जल्द व्यवस्था लागू भी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed