{"_id":"61b24ac1bbc403580e1e01b7","slug":"apose-for-water-conection-lohaghat-news-hld4471329123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर हैंडपंप से हाईटेक शौचालय को कनेक्शन देने पर भड़कीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर हैंडपंप से हाईटेक शौचालय को कनेक्शन देने पर भड़कीं महिलाएं
विज्ञापन
लोहाघाट के गोरखानगर में लगे सोलर हैंडपंप से हाईटैक शौंचालय को पेयजल कनेक्शन देने का विरोध करते म?
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत की ओर से गोरखानगर में लगे सोलर हैंड पंप से हाईटेक शौचालय में पानी का कनेक्शन देने पर स्थानीय महिलाओं ने नाराजगी जताई है। उन्होंने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन कर पेयजल कनेक्शन हटवाने की मांग की।
आक्रोशित महिलाओं का कहना था कि नगर पंचायत की ओर से करीब छह माह पूर्व गोरखानगर में सोलर हैंडपंप लगाया था, जिससे लोगों को राहत मिल रही थी। अब हैंडपंप से पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड पर बने हाईटेक शौचालय में जलापूर्ति करने की तैयारी की जा रही है।
महिलाओं ने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन कर कहा कि यदि जबरन पानी ले जाने का प्रयास किया जाएगा तो वह पानी की लाइन को उखाड़ फेंकेंगे और नगर पंचायत के खिलाफ धरना देंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में ममता देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, सरिता देवी, कमला, मनीषा आदि थे। ईओ कमल कुमार का कहना है कि सोलर हैंडपंप से हाईटेक शौचालय को पानी की आपूर्ति की जा रही है। लोग इसका विरोध क्यों कर रहे हैं इसके लिए लोगों के साथ जल्द बैठक की जाएगी।