{"_id":"62b9faeb4732ec4f3d3c61a5","slug":"apose-by-galla-vendor-haldwani-news-hld4672667116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों जनपदों के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों जनपदों के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बैठक करते चार जनपदों के सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर जिलों के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक सोमवार को जिला पंचायत सभागार में हुई। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि प्रत्येक गोदाम में धर्मकांटा लगने और इंटरनेट का खर्चा मिलने तक बायोमीट्रिक से राशन नहीं बांटा जाएगा। बैठक में चारों जिलों के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया जाता है तो चारों जनपदों के सारे गल्ला विक्रेता सामूहिक इस्तीफा देंगे।
बैठक में राज्य खाद्य योजना (एसएफवाई) का कमीशन भी राष्ट्रीय खाद्य योजना (एनएफएसए) के समान देने, 50 हजार का मानदेय देने की मांग उठाई। बैठक में कहा गया कि आंदोलन को धार देने के लिए 30 जून को चारों जिलों में बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब सभी लोग घरों में बैठे थे तब सभी गल्ला विक्रेताओं ने अपनी और अपने परिवार की परवाह किए बिना विभिन्न योजनाओं का राशन बांटा। सस्ता गल्ला विक्रेताओं को अब बायोमीट्रिक मशीन के माध्यम से राशन वितरण के लिए बाध्य किया जा रहा है। बैठक में दो अगस्त को केंद्रीय कार्यकारिणी के संसद घेराव कार्यक्रम में भागीदारी करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज पांडेय, महासचिव कैलाश चंद्र जोशी, प्रकाश बोरा, अभय साह, संजय साह, दिनेश गोयल, कैलाश चंद्र जोशी, सुरेश जोशी, सलीम जावेद, ललित महर, हरिप्रिया पांडेय, सुरेश कापड़ी, सोबन सिंह कार्की, कैलाश उप्रेती आदि गल्ला विक्रेता थे।