फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   antar kolej karaate pratiyogita mein chhaatr- chhaatr ne jalave mein pradarshan kiya

Nainital News: अंतर महाविद्यालयी कराटे प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाए जलवे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
antar kolej karaate pratiyogita mein chhaatr- chhaatr ne jalave mein pradarshan kiya
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को एमबीपीजी कालेज में अंतर महाविद्यालयी महिला एवं पुरुष कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में हल्द्वानी, खटीमा व नैनीताल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

महिलाओं के 45 किलो भार वर्ग में खटीमा कॉलेज की रेखा नेगी व रीता आर्य, 50 किलो में एमबीपीजी कॉलेज की फरीन सैफी व गीतांजलि, 55 किलो में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की पायल मेहता व बीना बसेरा ने क्रमश: स्वर्ण व रजत पदक मिला। 61 किलो में महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की टीना कांडपाल व संजना रावत, 68 किलो में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की विनीता जोशी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 68 किलो से अधिक वर्ग में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की साक्षी जोशी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

पुरुषों की प्रतियोगिता में डीएसबी परिसर का प्रदर्शन शानदार रहा। 55 किलो भार वर्ग में डीएसबी के अवधेश कुमार, 60 किलो वर्ग में करन भंडारी, 67 किलो में वीरेंद्र सिंह बिष्ट, 75 किलो वर्ग में समर्थ मिश्रा और 84 किलो में सुमित मेहरा ने स्वर्ण पदक जीता। यहां कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. संतोष कुमार, आयोजक सचिव डॉ. सुरेंद्र सिंह, हरीश पांडे, नवीन कुमार जोशी, अक्षिता पांडे, दीपक रावल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed