फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Answer to doctors who prescribe medicine from the market

बाजार से दवा लिखने वाले डॉक्टरों का जवाब-तलब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Answer to doctors who prescribe medicine from the market
नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल में रजिस्टर का निरीक्षण करते डीएम सविन बंसल। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। डीएम सविन बंसल ने बुधवार को बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण किया तो उन्हें ऐसे सात मरीज मिले, जिनके पर्चों में बाजार की दवाईयां लिखी थी। इस पर नाराज डीएम ने बाजार से दवा लिखने वाले डॉक्टरों का जवाब-तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि और निलंबन की संस्तुति शासन से करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम ने अस्पताल के बाहर मौजूद मरीजों से दवाईयों के बाबत पूछताछ की। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि सभी दवाईयां अस्पताल से ही दी जा रही हैं, जबकि इलाज कराने पहुंचीं नर्मदा पंत, मंगल सिंह चौहान, शारदूल कुमार, शिवानी मेहरा, आशा, रेवती, जोशनी के पर्चों में डीएम को बाहर की दवाईयां लिखी मिली। इस पर डीएम ने एसडीएम विनोद कुमार को उक्त मरीजों के बयान दर्ज करने को कहा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बाहर की दवाईयां लिखने पर कड़ी फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

इससे पहले डीएम ने पुरुष अस्पताल की शिकायत पंजिका देखी। शिकायत पंजिका को ऊपर रखने पर डीएम ने नाराजगी जताई और उसे ऐसे स्थान पर रखने को कहा, जहां मरीज अथवा तीमारदार आसानी से शिकायतें दर्ज कर सकें। इमरजेंसी के निरीक्षण में भी डीएम ज्यादा संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने कहा कि एक पंजिका में मरीज को रेफर करने का कारण दर्ज किया जाए। डीएम ने औषधि भंडार कक्ष, चिल्ड्रेन वार्ड, सामान्य वार्ड, जिरैटिक वार्ड, महिला वार्ड, आशा हेल्प डेस्क, आपरेशन थियेटर एवं एक्सरे रूम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जिला महिला अस्पताल को जाने वाले मार्ग पर लोनिवि द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों के साथ ही महिला अस्पताल के वार्डों एवं आवासीय भवनों को भी देखा। उन्होंने लोनिवि को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, सभासद मनोज जगाती, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, अरविंद पडियार, सीएमओ डॉ.भारती राणा, डीएसटीओ डॉ.एलएम जोशी, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.वीके पुनेरा, ईई विद्युत एसएस उस्मान, ईई लोनिवि डीएस कुटियाल, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनीत कुरील, जल संस्थान के ईई संतोष उपाध्याय आदि थे।
खर्च का हिसाब दें अन्यथा उच्च स्तरीय जांच कराऊंगा
बीडी पांडे पुरुष अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डीएम सविन बंसल ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा पूर्व में जारी बजट का उपयोगिता प्रमाणपत्र दो साल बाद भी शासन को नहीं भेजने पर नाराजगी जताई। कहा कि जब उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं भेजेंगे तो नया बजट कैसे मिलेगा। उन्होंने पीएमएस डॉ. तारा आर्या से सवाल किया कि आखिर कब तक जिला योजना एवं अस्पताल प्रबंधन की राशि से पुरुष अस्पताल के कार्यों को कराया जाए। उन्होंने डॉ. आर्या को निर्देश दिए कि वह तीन दिन में पूर्व में मिले बजट से संबंधित लेखा-जोखा उन्हें पेश करें अन्यथा इसे गड़बड़झाला मानते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।
पंजीकरण कक्ष के बराबर में बनेगा एक्स-रे रूम
निरीक्षण में मौजूद अस्पताल प्रबंधन समिति के सदस्य एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी की मांग पर डीएम ने पिछले कई वर्षों से सीलनयुक्त कमरे में स्थापित एक्स-रे मशीन को पंजीकरण कक्ष के बराबर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। जोशी ने डीएम को बताया कि वर्तमान में जहां एक्स-रे होता है, वहां मरीजों को खासी दिक्कतें होती हैं।

सर, पुलिस की गश्त करा दीजिए, शाम को शराबी हुड़दंग मचाते हैं
बीडी पांडे पुरुष अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जब डीएम नर्सेज ड्यूटी कक्ष पहुंचे तो वहां मौजूद नर्स डीएम से बोलीं कि सर शाम को यहां कई लोग मरीजों को देखने के बहाने शराब पीकर आते हैं और अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। उन्होंने डीएम से शाम को अस्पताल परिसर में पुलिस गश्त कराने की मांग की। इस पर डीएम ने मौके पर मौजूद कोतवाल अशोक कुमार सिंह को रोज शाम पांच बजे के बाद अस्पताल में पुलिस गश्त करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed