फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anshan For Didihat District

पांच किलो कम हुआ गणेश का वजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Anshan For Didihat District
आमरण अनशनकारी गणेश का मेडिकल चेकअप करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अलग जिले की मांग को लेकर सात दिनों से आमरण अनशन पर बैठे गणेश कन्याल, गोप्स खड़ायत के स्वास्थ्य में लगातार गिरा रहा है। गणेश का वजन करीब पांच किलो कम हो गया है और उनका रक्तचाप भी गिर रहा है।
विज्ञापन

डीडीहाट जिला बनाने की मांग को लेकर एक अक्तूबर से रामलीला मैदान में आंदोलन चल रहा है। जिले की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे गणेश कन्याल, गोप्स खड़ायत के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है।
विज्ञापन

अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे डॉ. बीएस मेहरा ने बताया कि सात दिनों से आमरण अनशन में बैठे गणेश कन्याल का ब्लेड प्रेशर लगातार गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें अस्पताल में भर्ती करना आवश्यक है लेकिन आंदोलनकारियों ने अस्पताल भर्ती होने से मना कर दिया। जिला बनाने की मांग को लेकर डीडीहाट से लगे सभी ग्राम पंचायतों के लोग आमरण अनशन स्थल में पहुंचकर अपना समर्थन दे रहे हैं।

दो से यमुनोत्री में भी अनशन
जिला बनाओ संघर्ष समिति की एक टीम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के बाद यमुनोत्री पहुंची, जहां पर संयुक्त जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अव्वल चंद कुमयी ने ढोल नगाड़ों के साथ दल का स्वागत किया। दो नवंबर से यमुनोत्री में भी जिला बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू करने का प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed