रामनगर (नैनीताल)। दो माह पहले 29 जुलाई को हुई युवक की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सामाजिक समानता मंच ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताया।
लखनपुर स्थित आंबेडकर पार्क में हुई मंच की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 29 जुलाई को बेलगढ़ निवासी दीपक कुमार से दो युवकों ने मारपीट की। कहा कि घायल युवक की दिन बाद मौत हो गई थी। दीपक की मां दुर्गा देवी ने पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने एक माह बाद चार सितंबर को दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद भी आज तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। बैठक में निर्णय लिया कि 18 अक्तूबर को जुलूस निकालकर कोतवाली का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।
बैठक में मृतक की मां दुर्गा देवी, सरस्वती जोशी, कौशल्या देवी, भगवती देवी, राधिका देवी, गणेश चंद्र, वकील विनोद अनजान, गणेश कुमार गगन, प्रभात ध्यानी, एमएस मेहता के अलावा मनीष कुमार अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, भुवन चंद्र, गोपाल राम, हेमचंद्र, केसर राणा, भुवन चंद्र, हरीश चंद्र पंडित, मुकेश खेरी, गोपाल राम, नवीन टम्टा, आशीष कुमार, हेमचंद्र मौजूद रहे।