फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Angry over cutting hill, police post surrounded

पहाड़ी काटने पर भड़के, पुलिस चौकी घेरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Angry over cutting hill, police post surrounded
भवाली (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के बोहराकोट में ग्रामीणों ने प्रशासन की मिलीभगत से पहाड़ काटने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने काम रोक दिया। वहीं सूचना पर पुलिस प्रशासन निजी मार्ग खुलवाने के लिए मौके पर पहुंचा। इस पर नाराज ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव किया और उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बोहराकोट में जेसीबी से पहाड़ी काटकर निजी मार्ग बनाया जा रहा है। कहा कि अभी आपदा के जख्म भरे नहीं और मशीन लगाकर पहाड़ी काटी जा रही है। इसके बाद चौकी का घेराव कर पुलिस और प्रशासन से कार्य रोकने को कहा है। ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप ढैला ने बताया कि उच्चाधिकारियों के दबाव में आकर पुलिस प्रशासन कार्य कर है। इस दौरान पुलिस से ग्रामीणों की झड़प भी हुई।
विज्ञापन

सीओ और कोतवाल के आश्वासन के बाद घेराव बंद किया गया। उन्होंने कहा कि इस पहाड़ी के नीचे आपदा के कारण मलबे में दबकर दो लोगों की जान चली गईं। वहीं पहाड़ी खिसकने से चार परिवारों ने पलायन कर दिया है। चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आपदा के बाद पहाड़ियों में दरारें पड़ गई हैं। इससे ग्रामीण सड़क ले जाने का विरोध कर रहे हैं। इस समय पहाड़ी काटनी उचित नहीं है। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद पुलिस से वार्ता कर काम रुकवाया गया है। - बसंत साह, प्रधान बोहराकोट, रामगढ़
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद पहाड़ी का मौका मुआयना किया गया तो कई जगह दरारें हैं, जिससे पहाड़ी खिसकने का खतरा है। ग्रामीणों से बात कर उच्चाधिकारियों से बात कर निष्कर्ष निकालने का आश्वासन दिया है। - अशोक कुमार, कोतवाल भवाली

निजी जमीन के लिए रास्ता बनाया जा रहा था। मौका मुआयना किया गया। ग्रामीणों को समझाया गया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। पहाड़ी में कई जगह दरारें हैं। - भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ भवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed