फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Amidst the cold weather, political tensions are rising in Kumaon due to the statements being made

Uk: ठंड के बीच बयानों से कुमाऊं में बढ़ रही सियासी गर्मी, सत्ता पक्ष में गुटबाजी खुलकर आई सामने

Mon, 05 Jan 2026 01:11 PM IST
गायत्री जोशी दीपक सिंह नेगी
दीपक सिंह नेगी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 05 Jan 2026 01:11 PM IST
सार

 प्रदेश में जहां एक ओर कड़ाके की ठंड लोगों को ठिठुरा रही है, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड की राजनीति में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Amidst the cold weather, political tensions are rising in Kumaon due to the statements being made
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 पहाड़ों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सुबह-शाम गलन है, कोहरा छा रहा है और तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। इस सर्द मौसम के उलट प्रदेश की राजनीति में गर्माहट बढ़ती जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल के भीतर बयानबाजी, असहमति और गुटीय टकराव अब मंचों व सोशल मीडिया पर खुले तौर पर नजर आने लगे हैं। चंपावत से लेकर ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा से लेकर नैनीताल जिले तक हर तरफ बयानों का तूफान असंतोष की आग में घी डालने का काम कर रहा है। पढ़िए कहां किस तरह सियासत गरमाई है....

विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर....गदरपुर में दिखी गुटबाजी

गदरपुर सीट पर भाजपा नेताओं के बीच चल रहा मनमुटाव उभरकर सामने आ चुका है। मौका था दो दिसंबर को बुक्सा समाज के अराध्य राजा जगतदेव सिंह के मूर्ति के अनावरण का। जहां एक ओर सीएम पुष्कर सिंह धामी और गुंजन सुखीजा सहित अन्य भाजपा नेताओं का बड़ा धड़ा एकजुट दिखा। सीएम ने मूर्ति का वर्चुअली जबकि विधायक अरविंद पांडेय ने प्रत्यक्ष रूप से अनावरण किया। इसके बाद वह कई बुक्सा समाज के लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच गए थे। उन्होंने वहां कहा कि सीएम साहब को उनसे तकलीफ है तो कोई नही... लेकिन वह उनके छोटे भाई हैं। यह घटनाक्रम पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक न होने का साफ संकेत देता है।

विज्ञापन

नैनीताल... सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में राजनीति अब सोशल मीडिया के जरिये लड़ी जा रही है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में विधायक राम सिंह कैड़ा के दलबदल पर दिए गए बयान सियासी चर्चा में हैं। इसके एक-दो दिन बाद भाजपा नेता दान सिंह भंडारी ने कहा कि वह ओछी राजनीति नहीं करते। वहीं, ओखलकांडा के ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली और पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा के बीच आरोप–प्रत्यारोप की जंग ने मामले को और गरमा दिया है। रूवाली ने कोविडकाल के सैनिटाइजर छिड़काव में घोटाले का आरोप लगाया तो पूर्व प्रमुख कमलेश कैड़ा ने ब्लॉक के गेस्टहाउस में शराब पार्टी करने का आरोप लगा पलटवार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा... द्वाराहाट में भी द्वंद्व

22 दिसंबर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठने के लिए पूर्व विधायक महेश नेगी और भाजपा विभाग प्रभारी अनिल शाही के बीच हुई नोकझोंक की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि नेगी की फेसबुक पर डाली गई बाय-बाय द्वाराहाट पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है। बता दें कि 2022 में भाजपा ने सीटिंग विधायक नेगी का टिकट काटकर शाही को मैदान में उतारा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

चंपावत... सवालों की आंच

पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल एक बार फिर सरकार के लिए असहज सवाल खड़े कर रहे हैं। पंचायत चुनाव में टिकट बंटवारे पर नाराजगी जता चुके फर्त्याल ने अब जल जीवन मिशन की अधूरी योजनाओं पर सरकार से सीधे जवाब मांगा है। 313 ग्राम पंचायतों में अधूरी पड़ीं 771 योजनाओं को पूरा करने के लिए 153 करोड़ रुपये की मांग ने चंपावत की राजनीति को गर्मा दिया है। इससे पहले वह अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में भी प्रश्न उठा चुके हैं।

पिथौरागढ़... डीडीहाट में नहीं सब ठीकठाक

जनपद में बीजेपी नेताओं के बीच टकराव और मनमुटाव सबसे ज्यादा डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में नजर आ रहा है। यहां विधायक बिशन सिंह चुफाल और ब्लॉक प्रमुख गुड्डू धामी के बीच जुबानी जंग जारी है। सीएम के करीबी रिश्तेदार गुड्डू धामी ने कुछ दिन पूर्व विधायक निधि के कार्यों आदि पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की थी। विधायक चुफाल ने भी इस पर पलटवार किया था।

हम सब भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता है। सभी से बात कर आपस के मनमुटाव को दूर किया जा रहा है। हम सब भाजपा परिवार का हिस्सा हैं। यहां सभी की बात सुनी जाती है। संगठन की सीधी लाइन है कि सभी को अनुशासन में रहकर पार्टी के फोरम में बात रखनी चाहिए।- तरुण बंसल-भाजपा प्रदेश महामंत्री


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed