फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Amidst pneumonia cases, chikungunya emerges at STH; two to three patients arriving daily.

Nainital News: निमोनिया के बीच एसटीएच में चिकनगुनिया की दस्तक, रोज पहुंच रहे दो से तीन मरीज

Mon, 26 Oct 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 26 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Amidst pneumonia cases, chikungunya emerges at STH; two to three patients arriving daily.
हल्द्वानी। मौसम में बदलाव के बीच अब निमोनिया के मरीजों के साथ ही चिकनगुनिया के मामले भी सामने आने लगे हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल में रोजाना दो से तीन मरीज चिकनगुनिया की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। मच्छरों से फैलने वाली इस बीमारी में तेज बुखार के साथ जोड़ों में असहनीय दर्द और सूजन की समस्या होती है। बीमारी से ठीक होने के बाद भी कुछ मरीजों में जोड़ों का दर्द लंबे समय तक बना रहता है।
विज्ञापन

चिकनगुनिया के लक्षण कई बार डेंगू जैसी दूसरी मच्छरजनित बीमारियों से मिलते-जुलते हैं। यह एडीज प्रजाति के संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलने वाला वायरल संक्रमण है। दिन के समय काटने वाले ये मच्छर घरों के आसपास जमा साफ पानी में पनपते हैं। मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमजीत सिंह ने बताया कि बुखार, जोड़ों में तेज दर्द, सिरदर्द और शरीर पर चकत्ते इसके प्रमुख लक्षण हैं। अचानक तेज बुखार, जोड़ों में तेज दर्द, सूजन, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और त्वचा पर चकत्ते होते हैं। आमतौर पर संक्रमित मच्छर के काटने के तीन से सात दिन के भीतर लक्षण दिखाई देते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा निमोनिया के मरीज भी उपचार के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

---
डॉक्टर की सलाह:
पर्याप्त आराम करें, पानी पीते रहें और डॉक्टर की सलाह लें। डेंगू की आशंका दूर होने तक एस्पिरिन या आइबुप्रोफेन जैसी दवाएं खुद से न लें, क्योंकि रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है। कूलर, गमले, टायर और अन्य बर्तनों में पानी जमा न होने दें। दिन में भी मच्छरों से बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed