फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora news: Children unaware of father death in Almora bus accident

Almora Accident: भीड़ में पापा को खोज रहीं गुंजन और लक्ष्य की आंखें, पति की मौत से पत्नी बेसुध; छाया मातम

Wed, 06 Nov 2024 09:54 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 06 Nov 2024 09:54 AM IST
सार

अल्मोड़ा बस हादसे में पिता की मौत हो गई लेकिन बच्चों को इस बारे में कुछ नहीं पता है। घर में सांत्वना देने पहुंच रहे लोगों की भीड़ में बेटा-बेटी की आंखें अपने पिता को ढूंढती नजर आईं। 

विज्ञापन
Almora news: Children unaware of father death in Almora bus accident
घर के बाहर पिता की मौत से अंजान बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा बस हादसे में पिता की मौत हो गई लेकिन अबोध बच्चों को पता नहीं कि उनके सिर से पापा का साया उठ गया है। घर में सांत्वना देने पहुंच रहे लोगों की भीड़ में बेटा-बेटी की आंखें अपने पिता को ढूंढती नजर आईं। हादसे में पति की मौत से पत्नी भी बेसुध हैं।

विज्ञापन


पीरूमदारा क्षेत्र के पार्वतीकुंज निवासी पुजारी गिरीश चंद्र ढौंडियाल की बस हादसे में मौत हो गई थी। वह मधुबन कॉलोनी निवासी यजमान देवेंद्र नेगी व वीरेंद्र सिंह के साथ बराथ गांव में पूजा करने गए थे। शोक जताने के लिए पहुंच रहे लोगों की भीड़ गिरीश चंद्र के घर के बाहर नजर आई।
विज्ञापन

 

Almora news: Children unaware of father death in Almora bus accident
पुजारी गिरीश चंद्र ढौंडियाल - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उनकी छह वर्षीय बेटी गुंजन घर के बाहर कुर्सियों के पास खेल रही थी, शायद उसे नहीं पता था कि अब पापा फिर घर नहीं आएंगे। घर पर आए लोगों की आंखें भी बच्चों को देखकर नम हो रही थीं। चार वर्षीय बेटा लक्ष्य है। रिश्तेदार गणेश शास्त्री ने बताया कि पुजारी गिरीश चद्र ढौंडियाल की पत्नी लक्ष्मी देवी थैलीसैंण ब्लॉक के गांव लिंगूड़िया की प्रधान हैं। गिरीश समय-समय पर गांव जाकर जनता की सेवा भी करते थे।

अल्मोड़ा में खाई में गिरी बस, 36 यात्रियों की मौत, 27 घायल
अल्मोड़ा के जिले के सल्ट विकासखंड के मरचूला में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 घायल हैं। रामनगर अस्पताल से छह यात्रियों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया। 11 को अन्य जगह रेफर किया गया है। नौ लोग रामनगर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। खतरनाक मोड़ पर बस मोड़ते समय कमानी टूटने को हादसे की वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed