फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Almora Highway remained closed for eight hours due to debris

मलबा आने से आठ घंटे बंद रहा अल्मोड़ा हाईवे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Almora Highway remained closed for eight hours due to debris
भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर भौर्या मोड़ के पास गिरे पत्थर। संवाद - फोटो : NAINITAL
भीमताल/गरमपानी/भवाली(नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार सुबह 10 बजे खैरना-क्वारब के बीच मलबा, पत्थर और बोल्डर गिरने से आठ घंटे बंद रहा। पुलिस ने मार्ग बंद होने पर हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहनों को बाया रानीखेत और अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहनों को क्वारब-नथुवाखान होते हुए भवाली भेजा। एनएच जेसीबी की मदद से बंद मोटर मार्ग को खोलने में लगा हुआ है। शाम करीब छह बजे मार्ग खोल दिया गया था लेकिन अभी भी मार्ग में मलबा, बोल्डर आने का क्रम जारी है।
विज्ञापन

खैरना, भौर्या मोड़, दोपाखी, पाडली, लोहाली, नावली, काकड़ीघाट, सुयालखेत, नैनीपुल में पत्थर-बोल्डर गिरने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर नौणा के पास और खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग पर कनवाड़ी की पहाड़ी से गिरे पत्थरों को मशीन से हटाया गया। गरमपानी बाजार में पेड़ के गिरने से यातायात बंद होने पर खैरना चौकी पुलिस और एसडीआरएफ ने पेड़ काटकर यातायात सुचारु किया। भवाली के टमट्यूड़ा में पहाड़ी दरकने से शिशुपाल वाल्मीकि और इशाक अहमद के मकान को खतरा बना हुआ है। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि शिप्रा नदी से हुए भू कटाव से पालिका मैदान खतरा बना है। वर्मा ने कहा कि प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने किया निरीक्षण
रगमपानी। खैरना में शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी आबादी क्षेत्र में आ गया। लोगों की शिकायत पर एसडीएम राहुल साह ने शांति देवी मंदिर से खैरना पुल तक लोगों के घरों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए गरमपानी प्राथमिक विद्यालय और खैरना इंटर कॉलेज में रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। ग्राम प्रधान कन्नू गोस्वामी ने एसडीएम से लोगों की दिक्कतों को दूर करने की मांग की। इस दौरान पटवारी विजय नेगी, ललित मोहन जोशी, राजेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनस्यू में मलबा आने से बंद हुई सड़क
भीमताल। ओखलकांडा के खनस्यू से चार किमी की दूर मोटर मार्ग पर मलबा आने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी ने लोनिवि कर्मियों और वाहन चालकों की मदद से बंद मोटर मार्ग को खोला। रिखाकोट ग्राम पंचायत में खनस्यू से कट रही पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण के चलते खेतों में भूस्खलन होने से किसान परेशान हैं। स्याली के किसान नैन सिंह, इंदर सिंह, शिव सिंह ने बताया कि भूस्खलन से खेतों को नुकसान पहुंचा है। भीमताल मल्लीताल बाजार में मोहन चंद्र जोशी की दुकान के ऊपर मलबा आने से दुकान को नुकसान पहुंचा है। खुटानी नाले में बारिश का पानी आने पर सभासद आशा उप्रेती ने जेसीबी की मदद से नालों में जमे मलबे को निकाला। भीमाताल बाईपास और बाजार में पानी जमा होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से नालों की सफाई की मांग की है।
बारिश से कई लोगों के मकानों को हुआ नुकसान
सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किए गए प्रभावित परिवार
भीमताल। जिले में हो रही मूसलाधार बारिश से रामगढ़, ओखलकांडा, बेतालघाट क्षेत्र में लोगों के मकान क्षतिग्रस्त होने से प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया है। ओखलकांडा के सुनकोट में राम सिंह का मकान के क्षतिग्रस्त होने पर प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ग्राम पंचायत कामोली में मोहन राम, ग्राम पंचायत सिमलखा में ईश्वर सिंह, ग्राम पंचायत दरमानि में गुड्डी देवी, ग्राम पंचायत व्यासी में विसनी देवी और मोहन चंद्र के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है।
कोट
बारिश से कोई जनहानि नहीं हुई है। जेसीबी की मदद से सड़कों को खोलने के साथ ही जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें अन्य जगहों पर शिफ्ट किया गया है। प्रशासन की टीमें क्षेत्र में तैनात की गई हैं।

- राहुल साह, एसडीएम नैनीताल
कोट
बारिश से क्षतिग्रस्त मकान स्वामियों और उनके परिजनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पटवारियों को क्षेत्र में हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।
- योगेश सिंह मेहरा, एसडीएम धारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed