फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Forest Fire: Forest workers Krishna and Kundan burnt due to forest fire sent to AIIMS Delhi

Pantnagar: जंगल की आग से झुलसे चारों वनकर्मियों को किया एयरलिफ्ट, भेजा एम्स दिल्ली; सीएम ने क्या लिया एक्शन?

Fri, 14 Jun 2024 05:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 14 Jun 2024 05:53 PM IST
सार

अल्मोड़ा बिनसर अभ्यारण्य वनाग्नि में झुलसे सभी वनकर्मियों को एयरलिफ्ट करके दिल्ली भेजा गया है। गंभीर रूप से झुलसे फायर वाचर कृष्ण कुमार और पीआरडी जवान कुंदन सिंह को सबसे पहले पंतनगर एयरपोर्ट से एयरलिफ्ट करके एम्स दिल्ली भेजा गया।

विज्ञापन
Almora Forest Fire: Forest workers Krishna and Kundan burnt due to forest fire sent to AIIMS Delhi
जंगल की आग से झुलसे चारों वनकर्मियों को किया एयरलिफ्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य में भीषण आग से चार कार्मिकों की दर्दनाक मौत हुई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। सभी घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं, घायलों की हालत गंभीर देखते हुए सीएम धामी ने उनको एम्स दिल्ली एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


सीएम के निर्देश के बाद शुक्रवार को वनाग्नि में झुलसे सभी वनकर्मियों को एयरलिफ्ट करके दिल्ली भेजा गया है। सबसे पहले गंभीर रूप से झुलसे कृष्ण कुमार (44) और पीआरडी जवान कुंदन सिंह को एयरलिफ्ट करके दिल्ली एम्स भेजा गया। इसके बाद कैलाश भट्ट और भगवत सिंह को भेजा गया। बता दें कि, कृष्ण कुमार फायर वाचर निवासी भेटुली अल्मोड़ा 82 प्रतिशत जले हैं। इनकी स्थिति चिंंताजनक बनी हुई है। उधर कैलाश भट्ट उम्र (45) दैनिक श्रमिक निवासी घनेली अल्मोड़ा 42% प्रतिशत, कुंदन सिंह (42) पीआरडी जवान निवासी खाखरी 40% जबकि भगवत सिंह (36) चालक निवासी भेटुली आयरपानी 50% प्रतिशत जले हैं। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- जंगल में माैत का तांडव: मंजर देख सहमे अधिकारी, झुलसे वन कर्मी ने सुनाई आपबीती...तो लोगों के रोंगटे हो गए खड़े

विज्ञापन
विज्ञापन


 

बता दें कि, अल्मोड़ा बिनसर अभयारण्य वनाग्नि में झुलसे हुए वन कर्मियों को शुक्रवार को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स भेजा गया है। इस दौरान हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट एबी वाजपेयीऔर एसडीएम रुद्रपुर मनीष बिष्ट मौजूद रहे। 

सीटी मजिस्ट्रेट एबी बाजपेई ने बताया की गुरुवार हादसे में चार वनकर्मियों की मौत हो गई थी जबकि चार वनकर्मी आग की चपेट में आने से झुलस गए थे। सरकार के निर्णय के बाद झुलसे हुए चारों वनकर्मियों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स भेजा जा रहा है। 
 

वहीं, उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जंगल की आग की चपेट में आकर चार वनकर्मियों की माैत के मामले में सीएम धामी ने सख्त रुख अपनाया है। कुमाऊं के तीन अधिकारियों पर गाज गिरी है। चीफ कंजरवेटर नार्थ और डीएफओ अल्मोड़ा को निलंबित कर दिया है। वहीं, सीसीएफ कुमाऊं को अटैच किया है। सीएम धामी के निर्देश के बाद अब विभाग इनपर कार्रवाई करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed