फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   All Saints College Blue wins basketball trophy.

Nainital News: ऑल सेंट्स कॉलेज ब्लू ने जीती बास्केटबाल ट्रॉफी

Thu, 15 Oct 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 15 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
All Saints College Blue wins basketball trophy.
नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज में आयोजित द्वितीय अंतरविद्यालयी बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ऑल सेंट्स कॉलेज ब्लू ने मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की ए टीम को 32-15 अंकों से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

विजेता टीम की ओर से कप्तान जायना रहमान ने सर्वाधिक 20 अंक बटोरे जबकि अनन्या पिमोली ने 8 अंकों का योगदान दिया। प्रतिद्वंद्वी टीम की जीनत परवीन ने अपनी टीम के लिए सात अंक जुटाए। समापन समारोह में पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की विभु साह को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर व आकांक्षा को सर्वश्रेष्ठ फीडर चुना गया। वहीं, ऑल सेंट्स की नंदिनी बिष्ट सर्वश्रेष्ठ रिबाउंडर, अनन्या पिमोली सर्वश्रेष्ठ शूटर और कप्तान जायना रहमान सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। इस मौके पर प्रधानाचार्या एंजिना रिचर्ड्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ए और एलपीएस ने जीते मुकाबले
नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान में आयोजित की जा रही 43वीं अंतरविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता के तहत खेले गए मुकाबलों में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘ए’ और एलपीएस ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘ए’ ने आरएसएसएसवी की टीम को 1-0 के करीबी अंतर से शिकस्त दी। दूसरे मैच में एलपीएस की टीम पूरी तरह छाई रही। एलपीएस ने एकतरफा खेल का प्रदर्शन करते हुए सेंट जेवियर्स स्कूल को 4-1 के बड़े अंतर से धूल चटा दी। दिन का तीसरा और अंतिम मुकाबला सनवाल स्कूल ब्लू और पीपीजेएसवी ‘बी’ के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, जिसके चलते निर्धारित समय तक मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस मौके पर डीएसए महासचिव मनोज जोशी, पंकज बर्गली, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed