{"_id":"67faca0a4b5e85db7a0329c7","slug":"all-diseases-and-pains-are-cured-by-continuously-chanting-hanuman-veera-haldwani-news-c-337-1-shld1032-120911-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा..
Sun, 13 Apr 2025 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
महाराज अग्रसेन युवा समिति की ओर से आयोजित माता की चौकी में कलाकारों द्वारा निकल गई झांकी में नृ
- फोटो : (फाइल फोटो) स्रोत : परिजन
हल्द्वानी। हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जगह-जगह भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ और मंगल आरती हुई। भक्तों ने हनुमान जी को चोला और सिंदूर चढ़ाने के साथ 56 भोग लगाया और परिवार की सुख समृद्धि की मंगलकामना की। शीशमहल काठगोदाम स्थित हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने शोभायात्रा निकाली।
बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर श्री बालाजी मंदिर समिति रूपनगर की ओर से सुबह सुंदरकांड पाठ किया गया। शाम को श्री बालाजी महाराज का भाव दरबार सजाया गया जिसमें कलाकारों ने बालाजी महाराज के भजनों का गुणगान किया। इस मौके पर प्रसाद बालाजी महाराज को 56 भोग और 101 किलो का लड्डू का भोग लगाया। कार्यक्रम में विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, विधायक सुमित हृदेश, मेयर गजराज बिष्ट, महिला उद्यमी राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, प्रदीप बिष्ट, ललित जोशी, लक्ष्मण सिंह लमगडि़या, पार्षद नीमा बिष्ट, उमेश बिनवाल, मंदिर कमेटी सदस्य अतुल कुमार गुप्ता आदि भक्तजन मौजूद रहे। इधर कोतवाली के पास हनुमान मंदिर के अलावा विभिन्न जगहों पर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चला।
दक्षिण मुखी हनुमान जी को सवा क्विंटल लड्डुओं का भोग लगाया
रामलीला मोहल्ला स्थित प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर को भव्य रूप में सजाया गया। शनिवार को विधिवत पूजा के बाद हनुमान जी को चांदी का चोला चढ़ाया गया। इस मौके पर सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ। हनुमान जी की महाआरती के साथ ही सवा क्विंटल लड्डुओं का भोग लगाया गया। वहीं, त्रिमूर्ति मंदिर हिम्मतपुर तल्ला में सुंदरकांड, भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन हुआ। मुख्य आयोजक पूर्व दायित्वधारी महेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, भुवन शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा, तारा शर्मा, राजेंद्र अधिकारी आदि मौजूद रहे। वहीं, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ की ओर से शिव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव और चित्रगुप्त प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया। यहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष रत्ना श्रीवास्वत, जिला अध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव, राज दुलारी अस्थाना, सुनीता वर्मा, सुलक्षणा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
माता की चौकी में माता के भजनों से गूंजा पंडाल
हल्द्वानी। महाराजा अग्रसेन युवा समिति ने रामपुर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में माता की चौकी का आयोजन किया। बरेली के कलाकारों ने भजनों से माता की महिमा का गुणगान किया। युवा समिति के अध्यक्ष विपुल अग्रवाल ने बताया की महाराजा अग्रसेन युवा समिति हर वर्ष माता की चौकी का आयोजन करती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री कनव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लव मित्तल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नीरज प्रभात गर्ग, महामंत्री मनोज अग्रवाल, तरुण बंसल, तुषार मित्तल, शोभित अग्रवाल, अतिन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल आदि शामिल रहे। संवाद

महाराज अग्रसेन युवा समिति की ओर से आयोजित माता की चौकी में कलाकारों द्वारा निकल गई झांकी में नृ- फोटो : (फाइल फोटो) स्रोत : परिजन